Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Sigachi Industries, HP Adhesives, Varun Beverages और अन्य स्टॉक्स

ये कंपनिया आज बाजार खुलने से पहले ही खबरों में बनी हुई हैं।

अपडेटेड Dec 30, 2021 पर 9:01 AM
Story continues below Advertisement
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

Sigachi Industries | विदेशी निवेशक 3 सिग्मा ग्लोबल फंड (3 Sigma Global Fund) ने कंपनी में अपनी लगभग आधी हिस्सेदारी बेच दी, एनएसई पर 2.46 लाख इक्विटी शेयर 403.4 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेच दिए और बीएसई पर 3 लाख इक्विटी शेयरों को 402.01 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेच दिया ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला।


HP Adhesives | विदेशी निवेशक नेक्सस ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड (Nexus Global Opportunities Fund) बीएसई पर कंपनी के 3,04,923 इक्विटी शेयर 369.2 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचकर कंपनी से बाहर हो गए ऐसा बल्क डील्स डेटा से पता चला। बीडब्ल्यू ट्रेडर्स (BW Traders) ने कंपनी में 1,09,394 इक्विटी शेयर 364.47 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे, जबकि राजस्थान ग्लोबल सिक्योरिटीज (Rajasthan Global Securities) ने एनएसई पर 2.23 लाख शेयर 364.6 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे।

Varun Beverages | कंपनी ने कार्बोनेटेड और गैर-कार्बोनेटेड पेय पदार्थों को बनाने, बिक्री, ट्रेड और वितरण करने के लिए डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (Democratic Republic of Congo) में एक नई कंपनी 'वरुण बेवरेजेज आरडीसी एसएएस' ('Varun Beverages RDC SAS') बनाई है।

Swelect Energy Systems | ICRA ने कंपनी के लॉन्ग टर्म-फंड आधारित टर्म लोन की रेटिंग को A-/Negative से BBB+/Stable कर दिया है।

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार, DOW FUTURES में हल्की कमजोरी

Blue Dart Express | ICRA ने कंपनी की बैंकिंग फैसिलिटीज की लॉन्ग टर्म रेटिंग रेटिंग AA और शॉर्ट टर्म रेटिंग A1+ तय की है। जबकि लॉन्ग टर्म रेटिंग पर आउटलुक स्टेबल है।

Indian Hotels Company | Sea Rock hotel में लीज होल्ड राइट्स रखने वाले ईएलईएल होटल्स एंड इन्वेस्टमेंट्स (ELEL Hotels and Investments (ELEL) में बैलेंस 14.28 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के बाद ईएलईएल (ELEL) कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।

Deep Industries | कंपनी को जीएसपीसी एलएनजी (GSPC LNG (GLL) से जीएसपीसी एलएनजी टर्मिनल, मुंद्रा, गुजरात में 5 साल की अवधि के लिए गैस कम्प्रेशन में हायरिंग के लिए लेटर ऑफ अवार्ड मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 44.40 करोड़ रुपये है।

Medicamen Biotech | प्रोमोटर ग्रोवेल रेमेडीज ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिये कंपनी में 46,010 इक्विटी शेयर बेचे जिससे इनकी पहले की हिस्सेदारी 2.46 प्रतिशत से घटकर 2.08 प्रतिशत हो गई।

KPI Global Infrastructure | कंपनी को 'कैप्टिव पावर प्रोड्यूसर (सीपीपी)' सेगमेंट के तहत कोलोर्टेक्स इंडस्ट्रीज, सूरत (Colourtex Industries, Surat) से 10 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना के लिए ऑर्डर मिला है।

Bharat Petroleum Corporation | भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिये कंपनी में 2.019 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी जिससे इनकी हिस्सेदारी 5.01 प्रतिशत से बढ़कर 7.03 प्रतिशत हो गई।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।