ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार, DOW FUTURES में हल्की कमजोरी

GLOBAL बाजारों से आज सुबह मिले-जुले संकेत मिल रहे है। एशिया में नरमी देखने को मिल ही है। DOW FUTURES में हल्की कमजोरी के साथ कामकाज हो रहा है .

अपडेटेड Dec 30, 2021 पर 8:37 AM
Story continues below Advertisement
अमेरिका में कल DOW JONES और S&P 500 नए शिखर पर बंद हुए थे।

GLOBAL बाजारों से आज सुबह मिले-जुले संकेत मिल रहे है। एशिया में नरमी देखने को मिल ही है। DOW FUTURES में हल्की कमजोरी के साथ कामकाज हो रहा है । SGX NIFTY FLAT नजर आ रहा है। वहीं अमेरिका में कल DOW JONES और S&P 500 नए शिखर पर बंद हुए थे।

अमेरिकी बाजारों में खरीदारी देखने को मिली है। Dow और S&P रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए है। Dow फ्यूचर में गिरावट देखने को मिली है। इस बीच टेक शेयरों में बिकवाली आई है। ब्रेंट का भाव 80 डॉलर तक पहुंचा है। फिलहाल ब्रेंट की कीमत 79 डॉलर पर है। US में 10 साल का बॉन्ड यील्ड बढ़कर 1.548% पर आ गया है। डॉलर इंडेक्स 95.88 पर है।

RBI ने फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट जारी की, कहा सितंबर 2022 तक बढ़ सकता है बैंकों का ग्रॉस एनपीए


कोरोना ने बढ़ाई चिंता

देश में एक दिन में कोरोना के 13155 मामले सामने आए है। पिछले दिन के मुकबाल 44% ज्यादा मरीज मिले थे। महाराष्ट्र में 3900 केस में से 2500 मुंबई से मिले है। वहीं राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में करीब 1000 मरीज मिले है। अमेरिका में नए मरीजों की संख्या 4 लाख के पार निकल गई है।

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY फ्लैट कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ28,886.09 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.31 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार मामूली गिरावट के साथ 18,244.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 23,240.33 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 3,625.46 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।