देश के आठ प्रमुख सेक्टरों (Eight core sectors) की ग्रोथ मार्च महीने में 4.3 फीसदी रही है। जबकि इससे एक महीने पहले फरवरी में इनमें 6 फीसदी की ग्रोथ देखी गई थी। शुक्रवार को कॉमर्स मिनिस्ट्री की तरफ से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
देश के आठ प्रमुख सेक्टरों (Eight core sectors) की ग्रोथ मार्च महीने में 4.3 फीसदी रही है। जबकि इससे एक महीने पहले फरवरी में इनमें 6 फीसदी की ग्रोथ देखी गई थी। शुक्रवार को कॉमर्स मिनिस्ट्री की तरफ से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
आंकड़ों के मुकाबिक आठ में से तीन सेक्टरों की मार्च महीने में ग्रोथ फरवरी महीने के मुकाबले तेज रही। इन सेक्टरों में फर्टिलाइजर (Fertilisers), सीमेंट (Cement) और इलेक्ट्रिसिटी (Electricity) शामिल हैं। फर्टिलाइजर सेक्टर का उत्पादन मार्च महीने में सालाना आधार पर 15.3 फीसदी बढ़ा, जबकि इलेक्ट्रिसिटी और सीमेंट सेक्टर का उत्पादन क्रमश: 8.8 फीसदी और 4.9 फीसदी बढ़ा।
फरवरी महीने में, फर्टिलाइजर सेक्टर की ग्रोथ में 1.4 फीसदी की गिरावट यानी संकुचन दर्ज की गई थी। वहीं सीमेंट और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर के उत्पादन में क्रमश: 5 फीसदी और 4.5 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई थी।
वहीं पांच सेक्टर की उत्पादन ग्रोथ फरवरी महीने के मुकाबले धीमी रही। इन पांच सेक्टर में कोयला (Coal), कच्चा तेल (Crude Oil), नेचुरल गैस (Natural Gas) और रिफाइनरी गैस (Refinery Products) शामिल है। इसमें से सबसे अधिक गिरावट कोयला और कच्चे तेल में देखी गई। मार्च महीने में कोलयाल का उत्पादन सालाना आधार पर 0.1 फीसदी कम रहा है। वहीं कच्चे तेल का उत्पान करीब 3.4 फीसदी गिरा है।
अगर पूरे वित्त वर्ष 2022 को देखें तो, आठ प्रमुख सेक्टर की ग्रोथ 10.4 फीसदी बढ़ी है, जबकि वित्त वर्ष 2021 में इनका उत्पागन 6.4 फीसदी घटा था।
मार्च महीने में प्रमुख सेक्टरो की ग्रोथ में गिरावट से इंडस्ट्रिय उत्पादन के ग्रोथ में गिरावट दर्ज की जा सकते हैं, जिसे इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) से नापा जाता है। इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) में करीब 40.3 फीसदी वजन इन्हीं आठ सेक्टरों का है। ऐसे में इनकी गिरावट से IIP पर असर पड़ने की संभावना है।
इससे पहले 12 अप्रैल को जारी आंकड़े में बताया गया था कि फरवरी महीने में IIP ग्रोथ बढ़कर 1.7 फीसदी रही, जो जनवरी में 1.5 फीसदी थी। मार्च महीने के IIP आंकड़े 12 मई को जारी किए जाएंगे।
आठ प्रमुख सेक्टरों के ग्रोथ के आंकड़ों को आप नीचे दिए गए टेबल में ही देख सकते हैं-
| मार्च 2022 | फरवरी 2022 | FY22 | FY21 | |
| 8 प्रमुख सेक्टरों की ग्रोथ | 4.3% | 6.0% | 10.4% | -6.4% |
| कोयला | -0.1% | 6.8% | 8.5% | -1.9% |
| कच्चा तेल | -3.4% | -2.2% | -2.6% | -5.2% |
| नेचुरल गैस | 7.6% | 12.5% | 19.2% | -8.2% |
| रिफाइनरी प्रोडक्ट्स | 6.2% | 8.8% | 8.9% | -11.2% |
| फर्टिलाइजर्स | 15.3% | -1.4% | 0.7% | 1.7% |
| स्टील | 3.7% | 5.9% | 16.9% | -8.7% |
| सीमेंट | 8.8% | 5.0% | 20.8% | -10.8% |
| इलेक्ट्रिसिटी | 4.9% | 4.5% | 7.8% | -0.5% |
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।