Get App

EPFO से अगस्त में जुड़े 16.99 लाख मेंबर, पहली बार नौकरी जॉइन करने वाले रहे 9.26 लाख

इंडस्ट्री वाइज बात करें तो सबसे ज्यादा मेंबर टेड्रिंग- कमर्शियल एस्टेबिलिशमेंट्स, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन, इंजीनियर-इंजीनियरिंग कॉन्ट्र्रैक्ट्स, टेक्सटाइल्स आदि सेक्टर से जुड़े। अगस्त में कुल जुड़े मेंबर्स में से 39.87% एक्सपर्ट सर्विसेज जैसे मैनपावर सप्लायर्स, नॉर्मल कॉन्ट्रैक्टर्स, सिक्योरिटी सर्विसेज आदि से रहे। अगस्त में EPFO से जुड़े कुल मेंबर्स में महिला सदस्यों की हिस्सेदारी लगभग 3.43 लाख रही

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 21, 2023 पर 2:08 PM
EPFO से अगस्त में जुड़े 16.99 लाख मेंबर, पहली बार नौकरी जॉइन करने वाले रहे 9.26 लाख
EPFO से जुड़े नए मेंबर्स में से 58.36 प्रतिशत मेंबर्स 18-25 वर्ष की आयु के हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अगस्त 2023 में शुद्ध रूप से 16.99 लाख मेंबर जोड़े। EPFO के प्रोविजनल पेरोल डेटा से यह जानकारी सामने आई है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आंकड़ों की सालाना आधार पर तुलना करने पर अगस्त 2022 के मुकाबले इस साल शुद्ध रूप से सदस्यों की संख्या में मामूली वृद्धि है। इस साल अगस्त महीने के दौरान 3,210 एस्टेबिलिशमेंट्स, अपना पहला ECR (इलेक्ट्रॉनिक चालान कम रिटर्न) जमा कर कर्मचारियों को EPFO के सोशल सिक्योरिटी कवर के दायरे में लाए हैं।

आंकड़े बताते हैं कि अगस्त 2023 के दौरान लगभग 9.26 लाख नए मेंबर्स ने एनरोल किया है। EPFO (Employees Provident Fund Organisation) से जुड़े नए मेंबर्स में से 58.36 प्रतिशत मेंबर्स 18-25 वर्ष की आयु के हैं। यह दर्शाता है कि पहली बार नौकरी पाने वालों में ज्यादातर युवा हैं और ये बड़ी संख्या में संगठित क्षेत्र की वर्कफोर्स में शामिल हो रहे हैं।

एग्जिट कर चुके 11.88 लाख मेंबर फिर से जुड़े

पेरोल डेटा से सामने आया है कि लगभग 11.88 लाख मेंबर जो EPFO ​से एग्जिट कर गए थे, वे फिर से EPFO से जुड़ गए हैं। इस दर में सालाना आधार पर 10.13 प्रतिशत वृद्धि हुई है। इन मेंबर्स ने अपनी नौकरियां बदल लीं और EPFO के तहत आने वाले एस्टेबिलिशमेंट्स से फिर से जुड़ गए। साथ ही इन्होंने फाइनल सेटलमेंट के लिए आवेदन करने के बजाय अपनी जमा राशि को ट्रांसफर करने का विकल्प चुना।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें