सरकार फिस्कल डेफिसिट के 4.5 फीसदी के टारगेट को 2025-26 तक हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी। Fitch Ratings के डायरेक्टर और इंडिया के लिए प्राइमरी रेटिंग एनालिस्ट Jeremy Zook ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल के दौरान इंडिया ने फिस्कल डेफिसिट के अपने टारगेट को हासिल किया है। इसलिए ऐसा लगता है कि सरकार ने फिस्कल डेफिसिट के टारगेट को हासिल करने के लिए कोशिशें बढ़ाई हैं। इंडिया के रेवेन्यू कलेक्शंस में लगातार वृद्धि हो रही है। अप्रैल में जीएसटी कलेक्शं 1.87 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। यह जीएसटी का सबसे ज्यादा कलेक्शंस है।
