Nazara के पूर्व CTO ने हेल्थ टेक स्टार्टअप Reset Tech में cofounder & CTO के रूप में की नई पारी की शुरुआत

Nazara Technologies में Vamsi Talasila ने 10 साल सेवाएं दी

अपडेटेड Dec 07, 2021 पर 5:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nazara Technologies में Vamsi Talasila ने 10 साल सेवाएं दी

नजारा टेक्नोलॉजीज (Nazara Technologies) के पूर्व चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर वामसी तलासिला (chief technology officer Vamsi Talasila) ने सह-संस्थापक और सीटीओ के रूप में हेल्थ टेक स्टार्टअप रिसेट टेक (health-tech startup Reset Tech) (के एंड एल वेलनेस टेक्नोलॉजी) में नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

इस भूमिका में तलासिला कंपनी के उत्पाद और तकनीकी पहल का नेतृत्व करेंगे। वे कंपनी के अन्य सह-संस्थापक करण तलरेजा (Karan Talreja) और ल्यूक कॉटिन्हो (Luke Coutinho) के साथ नेतृत्व और निर्णय लेने में भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

बता दें कि Nazara Technologies में अपने लगभग 10 साल के कार्यकाल के दौरान तलासिला कंपनी में विभिन्न गेमिंग सर्विसेज के लिए कंपनी के टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म तैयार करने और डिजिटल पहल की रणनीति बनाने के काम में शामिल रहे। इसमें गेमिंग फर्म के फ्रीमियम गेम-डेवलपर प्लेटफॉर्म, कंटेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म, ग्लोबल सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म और नजारा गेम रैपर बनाना शामिल है।


इस स्टॉक में ब्रोकरेज को दिखता है 30-40 रुपये का उछाल, Dealing Rooms मे दी गई पोजीशनल खरीदारी की सलाह

तलासिला ने कॉन्टेक ग्लोबल, टेलीसॉफ्ट न्यूटेक, टाटा टेलीसर्विसेज और XIUS जैसी कंपनियों में भी लीडरशिप की भूमिका निभाई है।

Reset Tech एक एआई-आधारित स्वास्थ्य-तकनीक प्लेटफॉर्म (health-tech platform) बना रहा है जो योग और ध्यान के प्राकृतिक, स्थिर और पारंपरिक तरीकों का उपयोग करके डायबिटीज, ब्ल्ड प्रेस्सर और अस्थमा जैसी बीमारियों का उपचार करेगा।

Reset Tech के सह-संस्थापक करण तलरेजा ने कहा "प्रोडक्ट इनोवेशन और कॉर्पोरेट रणनीति में वामसी का विशाल अनुभव उन्हें कंपनी में इस पद के लिए सही साबित करता है। इसके अलावा, उनका तकनीकी कौशल कंपनी को एक निश्चित गति प्रदान करेगा, जिससे हमें स्वास्थ्य-तकनीक क्षेत्र में अग्रणी बनने में सक्षम हो सकेंगे। "

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।