इस स्टॉक में ब्रोकरेज को दिखता है 30-40 रुपये का उछाल, Dealing Rooms मे दी गई पोजीशनल खरीदारी की सलाह

इसके अलावा इस दिग्गज रियल्टी स्टॉक में भी कराई गई खरीदारी

अपडेटेड Dec 07, 2021 पर 5:22 PM
जानें किन दो स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस ने दी खरीदारी की सलाह

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन 2 बजे से बाजार बंद होने तक खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

JSPL के शेयरों में मोतीलाल ओसवाल को दिखती है 34% की अपसाइड, EBITDA margin भी सुधरने का अनुमान


जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-

BHARTI AIRTEL

यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि घरेलू फंड्स की तरफ से शेयर में खरीदारी देखने को मिली। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में पोजीशनली 30-40 रुपये की अपसाइड देखने को मिलेगी। आज इस स्टॉक में OI में 11 लाख शेयर जुड़े और फ्रेश लॉन्ग बने हैं लिहाजा डीलर्स ने इसमें खरीदारी की सलाह दी।

DLF

दूसरे स्टॉक के रूप में ब्रोकरेजेस ने इस रियल्टी स्टॉक में खरीदारी करवाई। डीलर्स की इसमें BTST की सलाह है। उनका कहना है कि शेयर में 400-405 रुपये तक के स्तर संभव हैं। आज के बाजार में रियल एस्टेट शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। आज इसमें दिसंबर सीरीज में नए लॉन्ग बने हैं।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।