आज यानी 7 दिसंबर को मेटल इंडेक्स ने अन्य सेक्टर के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया और इसमें को 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दिखी जिसके चलते जिंदल स्टील एंड पावर (JSPL) के शेयर का भाव सुबह के सत्र के दौरान में 2 प्रतिशत से अधिक बढ़ा। JSPL सुबह 10.51 बजे 8.40 रुपये या 2.35 प्रतिशत ऊपर 365.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसने आज 368.90 रुपये के इंट्रा डे हाई और 359 रुपये के इंट्रा डे लो को छुआ।
घरेलू रिसर्च और ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 478 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य के साथ स्टॉक पर "खरीदारी" की कॉल बनाए रखी है, ये लक्ष्य मौजूदा भाव से 34 प्रतिशत अधिक है।
मोतीलाल ओसवाल के विश्लेषकों ने एक हालिया रिपोर्ट में कहा कि कंपनी अपने EBITDA मार्जिन में स्ट्रक्चरल चेंज के दौर से गुजर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि EBITDA मार्जिन में पिछले साइकल एवरेज की तुलना में 2,000-2,500 रुपये प्रति टन तक बढ़ने की संभावना है।
ब्रोकरेज ने कहा "निकट अवधि में स्टील बाजार कमजोर बना हुआ है। हालांकि पहले से ही लागू किये जाने की प्रक्रिया के तहत लॉन्ग टर्म ग्रोथ प्लान को देखते हुए (बड़े पैमाने पर आंतरिक स्रोतों से वित्त पोषित), मार्च 2023 तक कर्ज को शून्य करने का लक्ष्य और ब्लेंडेड एनएसआर में मिश्रित लक्ष्य के चलते हम स्टॉक पर पॉजिटिव हैं और खरीदारी की रेटिंग बनाए रखे हैं।"
मोतीलाल ओसवाल ने आगे कहा "हम Q4 में मांग में कमी और अधूरी परियोजनाओं को रिवाइव करने के चलते भाव में रिकवरी की उम्मीद करते हैं।" हालांकि COVID का वापस से सिर उठाना एक प्रमुख टेंशन बना हुआ है जबकि ओमिक्रॉन वैरिएंट की आशंकाओं के कारण खपत रुक सकती है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)