पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से पिछले 3 साल में सरकार ने 8 लाख करोड़ रुपये कमाए: FM सीतारमण

केंद्र सरकार ने पिछले तीन वित्त वर्षों में सिर्फ पेट्रोल और डीजल पर टैक्स के जरिए करीब 8.02 लाख करोड़ रुपये की कमाई की है

अपडेटेड Dec 14, 2021 पर 9:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से कमाए 8 लाख करोड़

केंद्र सरकार ने पिछले तीन वित्त वर्षों में सिर्फ पेट्रोल और डीजल पर टैक्स के जरिए करीब 8.02 लाख करोड़ रुपये की कमाई की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद को यह जानकारी दी। इसमें से अकेले वित्त वर्ष 2020-21 में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स से 3.71 लाख करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं।

संसद में सरकार से पूछा गया था कि पिछले तीन सालों में पेट्रोल और डीजल पर कितना एक्साइज ड्यूटी बढ़ाया गया और इससे सरकार को कितनी आमदनी हुई? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक लिखित जवाब में बताया कि पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 5 अक्टूबर 2018 को 19.48 रुपये था, जो 4 नवंबर 2021 तक बढ़कर 27.90 रुपये प्रति लीटर हो गया। वित्त मंत्री ने कहा कि इसी अवधि के दौरान डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 5.33 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 21.80 रुपये हो गया।

इस दौरान एक्साइज ड्यूटी में कई बार उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। सीतारमण ने बताया कि पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 5 अक्टूबर 2018 को 19.48 रुपये था, जो 6 जुलाई 2019 को घटकर 17.98 रुपये हो गया था। इसी तरह डीजल पर एक्साइज ड्यूटी इस अवधि के दौरान 15.33 रुपये से घटकर 13.83 रुपये हो गया था।


भारत की लीना नायर संभालेंगी इंटरनेशनल फैशन ब्रांड Chanel की कमान, जानें सक्सेस स्टोरी

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 फरवरी, 2021 तक बढ़ते हुए क्रमशः 32.98 रुपये और 31.83 रुपये हो गया था और फिर चार नवंबर, 2021 को 27.90 रुपये प्रति लीटर (पेट्रोल) और 21.80 रुपये (डीजल) तक आ गया।

वित्त मंत्री ने कहा, "पिछले तीन वर्षों के दौरान पेट्रोल और डीजल से जुटाए गए सेंट्रल एक्साइज टैक्स (विभिन्न सेस के सहित) इस प्रकार हैं: वित्त वर्ष 2018-19 में 2,10,282 करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2019-20 में 2,19,750 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2020-21 में 3,71,908 करोड़ रुपये।" इसतरह, सरकार ने इन तीन वित्त वर्षों में पेट्रोल और डीजल पर टैक्स से कुल 8.02 लाख करोड़ रुपये जुटाए।

बता दें कि इस साल 4 नवंबर को दिवाली से ठीक पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद कई राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर वैल्यू एडेट टैक्स (VAT) भी घटाने का ऐलान किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।