सितंबर में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन पिछले महीने के मुकाबले घटकर 1.73 लाख करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले महीने यह आंकड़ा 1.75 लाख करोड़ रुपये था। 1 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में सालाना आधार पर जीएसटी कलेक्शन में 6.3 पर्सेंट की ग्रोथ रही। सितंबर 2023 में यह आंकड़ा 1.62 लाख करोड़ रुपये था। यह लगातार दूसरा महीना है, जब कलेक्शन में सिंगल डिजिट में बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह ग्रोथ 39 महीनों में सबसे कम है। जून में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 7.7 पर्सेंट रहा था।
