Get App

सरकार ने बढ़ाई GST Filing की समयसीमा, तकनीक दिक्कतों के बीच लिया फैसला

सीबीआईसी (CBIC) ने एक ट्वीट के जरिये कहा, अप्रैल, 2022 महीने के लिए फॉर्म GSTR-3B फाइलिंग की तारीख बढ़ाकर 24 मई, 2022 कर दी गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2022 पर 8:39 AM
सरकार ने बढ़ाई GST Filing की समयसीमा, तकनीक दिक्कतों के बीच लिया फैसला
CBIC ने कहा कि इंफोसिस ने पोर्टल पर अप्रैल, 2022 का GSTR-2B निकालने और GSTR-3B  के ऑटो पॉपुलेशन में तकनीकी दिक्कतें पाई हैं

GST Filing Deadline : केंद्र सरकार ने अप्रैल के लिए जीएसटीआर-3बी (GSTR-3B) फाइलिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। जीएसटी पोर्टल (GST portal) में आ रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

सीबीआईसी (CBIC) ने एक ट्वीट के जरिये कहा, अप्रैल, 2022 महीने के लिए फॉर्म GSTR-3B फाइलिंग की तारीख बढ़ाकर 24 मई, 2022 कर दी गई है।

आ रही हैं ये दिक्कतें

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने कहा कि इंफोसिस ने पोर्टल पर अप्रैल, 2022 का GSTR-2B निकालने और GSTR-3B  के ऑटो पॉपुलेशन में तकनीकी दिक्कतें पाई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें