नीति आयोग (NITI Aayog) के CEO अमिताभ कांत (Amitabh Kant) ने मंगलवार को कहा कि भारत के लिए तीन दशकों तक 8-9% की विकास दर (Growth Rate) को बरकरार रखना एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि भारत ने वैक्सीनेशन के मोर्चे पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (PAFI) के एक प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे। कांत ने आगे कहा कि देश में गरीबी को दूर करने के लिए भारत की प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी होना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा, "हमने COVID-19 के बाद वापसी की, और वैक्सीनेशन पर बहुत काम अच्छा किया है। अगले साल भी हम विकास करेंगे।" उन्होंने कहा, "चुनौती (भारत के लिए) अगले तीन दशकों में 8-9 प्रतिशत की ज्यादा विकास दर को बनाए रखना है।"
कांत के अनुसार, सार्वजनिक नीति में सरकार की भूमिका होनी चाहिए। साथ ही पॉलिसी को प्राइवेट सेक्टर के जरिए फंड निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में होना चाहिए।
कांत के अनुसार, भारतीय निर्माताओं के लिए ग्लोबल मार्केट और वैल्यू चैन में प्रवेश करना अहम है। उन्होंने कहा कि तकनीकी छलांग के बिना भारत के लिए ऊंची दरों पर विकास करना मुश्किल होगा। नीति आयोग के CEO ने कहा कि भारत जलवायु की दृष्टि से धन्य है और यह अक्षय ऊर्जा का इस्तेमाल करने का मौका है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।