Credit Cards

Jaisalmer fire: राजस्थान के जैसलमेर में चलती बस में लगी भीषण आग! 20 यात्री जिंदा जले, 15 लोग गंभीर रूस से झुलसे

Jaisalmer fire: राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक प्राइवेट बस में मंगलवार (14 अक्टूबर) को अचानक आग लगने से कम से कम 10 से 15 यात्री झुलस गए। इस हादसे में कुछ लोगों के मौत की भी आशंका है। बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों के चेहरे और हाथ-पैर झुलस गए हैं

अपडेटेड Oct 14, 2025 पर 11:34 PM
Story continues below Advertisement

Jaisalmer fire: राजस्‍थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार (14 अक्टूबर) दोपहर बाद जोधपुर जा रही एक निजी बस में आग लगने से 20 लोग जिंदा जल गए और 16 गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने बताया कि 57 यात्रियों को लेकर बस दोपहर करीब तीन बजे जैसलमेर से रवाना हुई थी। जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगा। चालक ने बस को सड़क किनारे रोका। हालांकि कुछ ही पलों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। उसने बताया कि स्थानीय निवासी और राहगीर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की। सेना के जवान भी मदद के लिए आगे आए।

दमकल और पुलिस को सूचित किया गया और घायल यात्रियों को इलाज के लिए जैसलमेर के जवाहर अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 16 यात्रियों को जोधपुर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। पोकरण से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक प्रताप पुरी ने 20 लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने पीटीआई से कहा, "बस में 19 यात्रियों की मौत हो गई और एक ने जोधपुर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।"

पुरी ने बताया कि जैसलमेर से रवाना होने के दस मिनट बाद ही बस में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार रात जैसलमेर पहुंचे और अधिकारियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। जैसलमेर जिला प्रशासन ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही उसने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने अधिकारियों को घायलों के लिए तत्काल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।


जिला प्रशासन ने उन लोगों से अपील जारी की है जिनके परिवार के लोग बस में यात्रा कर रहे थे ताकि घटना में मारे गए लोगों की पहचान की जा सके। प्रशासन के अनुसार डीएनए मिलान के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य नेताओं ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें- 'नो हैंडशेक' विवाद में नया मोड़! ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेटर्स का उड़ाया मजाक, देखें वीडियो

मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के उचित उपचार और प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शर्मा ने X पर एक पोस्ट में कहा, "जैसलमेर में बस में लगी आग की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। इस दुखद हादसे से प्रभावित नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।" पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि 20 लोगों की मृत्यु हृदय विदारक है। इस हादसे की सूचना से मन विचलित है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।