Get App

GST बिल अपलोड करें और 5 करोड़ रुपये तक के इनाम पाएं, केरल सरकार ने लॉन्च किया खास ऐप

केरल सरकार के इस ऐप पर लोग सामान खरीदने के बाद उसका मूल जीएसटी बिल अपलोड करने पर 25 लाख रुपये तक का नकद समेत अन्य पुरस्कार जीत सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2022 पर 8:35 AM
GST बिल अपलोड करें और 5 करोड़ रुपये तक के इनाम पाएं, केरल सरकार ने लॉन्च किया खास ऐप
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को एक ‘लकी बिल ऐप’ (Lucky Bill App) लॉन्च किया

GST bills : केरल सरकार (Kerala Goverenment) ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (Goods and Services Tax) यानी जीएसटी की चोरी पर रोक लगाने के लिए एक अनूठी पहल की है। इसके लिए सरकार ने एक ऐप लॉन्च किया है, जो गुड्स और सेवाओं पर जीएसटी बिल (GST bills) लेने वालों को पुरस्कृत करेगा। इसके तहत सरकार 5 करोड़ रुपये तक के पुरस्कार देगी।

लॉन्च किया यह ऐप

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Kerala Chief Minister Pinarayi Vijayan) ने मंगलवार को यह ‘लकी बिल ऐप’ (Lucky Bill App) लॉन्च किया। इस ऐप पर लोग सामान खरीदने के बाद उसका मूल जीएसटी बिल अपलोड करने पर 25 लाख रुपये तक का नकद समेत अन्य पुरस्कार जीत सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें