नवंबर महीने में 21% बढ़ी हायरिंग गतिविधियां, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में मिली सबसे ज्यादा नौकरी: रिपोर्ट

रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और एजुकेशन सेक्टर में सबसे अधिक हायरिंग देखी गई

अपडेटेड Dec 03, 2021 पर 2:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नवंबर महीने में बढ़ी हायरिंग गतिविधियां

नवंबर महीने में हायरिंग गतिविधियों (Hiring Activity) में सालाना आधार पर 26 पर्सेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह जानकारी Naukri JobSpeak Index से सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, रिटेल सेक्टर में बढी डिमांड, त्योहारी सीजन में लोगों के बाहर निकलने और शैक्षिणक संस्थानों के दोबारा खुलने से नवंबर महीने में हायरिंग गतिविधियां बढ़ी।

रिपोर्ट के मुताबिक रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और एजुकेशन सेक्टर में सबसे अधिक हायरिंग देखी गई। बता दें कि नवंबर महीने में रिटेल सेक्टर की डिमांड में 47 पर्सेंट की तेजी देखी गई थी, जो फेस्टिव सीजन के बीच अर्थव्यवस्था के फिर से पटरी पर लौटने का संकेत दे रहा है।

हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल सेक्टर में सालाना आधार पर करीब 58 पर्सेंट अधिक हायरिंग देखने को मिली, जबकि एजुकेशन सेक्टर में करीब 54 पर्सेंट अधिक हायरिंग देखने को मिली। Naukri.com के चीफ बिजनेस ऑफिसर, पवन गोयल ने कहा, "महामारी के दौरान हॉस्पिटैलिटी और रिटेल इंडस्ट्री, दो ऐसे सेक्टर थे, जिन्हें सबसे तगड़ी चोट का सामना करना पड़ा था। हालांकि अब सबसे तेज सुधार भी इन्हीं में देखा जा रहा है।"


इस मल्टीबैगर ने इस साल अब तक कराई 188% की कमाई, जानिए क्या अभी और बाकी है दम

इंडेक्स के मुताबिक, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में पिछले साल के नवंबर महीने के मुकाबले करीब 30 पर्सेंट, वहीं IT और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में करीब 50 पर्सेंट अधिक हायरिंग गतिविधि देखने को मिली।

इसके अलावा टेलीकॉम और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स सेगमेंट में करीब 91 पर्सेंट अधिक हायरिंग गतिविधि देखने को मिली। जबकि मेडिकल, हेल्थकेयर और FMCG सेक्टर में 3 से 6 पर्सेंट की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली।

मेट्रो शहरों में अधिक हायरिंग

इंडेक्स से ये भी पता चला कि सभी प्रमुख शहरों में हायरिंग को लेकर 'पॉजिटिव' रुख रहा। मेट्रो शहरों में हायरिंग गतिविधि जहां सालाना आधार पर 39 पर्सेंट बढ़ी, वहीं टियर-2 शहरों में करीब 16 पर्सेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

शहरों के आधार पर बात करें तो नवंबर महीने में सबसे अधिक हायरिंग गतिविधि हैदराबाद (+47 पर्सेंट), पुणे (+47 पर्सेंट) और बेंगलुरु (+49 पर्सेंट) में दर्ज की गई। इसके बाद मुंबई (+36 पर्सेंट), दिल्ली/NCR (+34 पर्सेंट), चेन्नई (+35 पर्सेंट) और कोलकाता +23 पर्सेंट) का स्थान रहा। गैर-मेट्रो शहरों में, अहमदाबाद (+61 पर्सेंट) में नवंबर 2021 में सबसे अधिक बढ़ोतरी देखी गई। इसके बाद कोयंबटूर (+28 पर्सेंट) का स्थान रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।