Tax Collection: देश के ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में इस वित्त वर्ष में 10 जनवरी तक 24.58 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 14.71 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस बढ़ोतरी में पर्सनल इनकम टैक्स का मुख्य योगदान रहा। सरकार ने आज बुधवार को यह आंकड़े जारी किए हैं। इस दौरान, रिफंड एडजस्ट करने के बाद नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 12.31 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के नेट कलेक्शन से 19.55 प्रतिशत अधिक है। यह नेट कलेक्शन मौजूदा वित्त वर्ष के लिए प्रत्यक्ष करों के कुल बजट अनुमानों का 86.68 प्रतिशत है। बता दें कि बजट में इस वित्त वर्ष में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 14.20 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया था। इस दौरान, सकल आधार पर कॉर्पोरेट इनकम टैक्स (CIT) से कलेक्शन 19.72 प्रतिशत बढ़ा है, जबकि पर्सनल इनकम टैक्स (CIT) में 30.46 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
