7.7% की GDP ग्रोथ 10 वर्षों के सुधारों का रिफ्लेक्शन, आज भारत पर टिकी हैं दुनिया की उम्मीदें: PM मोदी

पीएम मोदी गुजरात के गांधीनगर में गिफ्ट सिटी में ‘इनफिनिटी फोरम 2.0’ सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक- सिटी’ (गिफ्ट सिटी) को नए युग की ग्लोबल फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी सर्विसेज का वैश्विक केंद्र बनाना चाहती है। उन्होंने एक्सपर्ट्स से ग्रीन क्रेडिट के लिए एक मार्केट मैकेनिज्म तैयार करने पर विचार साझा करने को भी कहा

अपडेटेड Dec 09, 2023 पर 2:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहे फिनटेक बाजारों में से एक है।

चालू वित्त वर्ष 2023-24 के पहले छह महीनों अप्रैल-सितंबर में हासिल भारत की 7.7 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ग्रोथ, देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और पिछले 10 वर्षों में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों का रिफ्लेक्शन है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कही है। वह गुजरात के गांधीनगर में गिफ्ट सिटी में ‘इनफिनिटी फोरम 2.0’ सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ‘गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक- सिटी’ (गिफ्ट सिटी) को नए युग की ग्लोबल फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी सर्विसेज का वैश्विक केंद्र बनाना चाहती है।

मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में भारत ने 7.7 प्रतिशत की जीडीपी ग्रोथ हासिल की है…आज पूरी दुनिया की उम्मीदें भारत पर टिकी हैं। यह अपने आप नहीं हुआ। यह भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और पिछले 10 वर्षों में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों का भी रिफ्लेक्शन है।”

भारत, सबसे तेजी से बढ़ रहे फिनटेक बाजारों में से एक


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहे फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी (फिनटेक) बाजारों में से एक है और ‘GIFT ’ इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (IFSC) इसके केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने विशेषज्ञों से ग्रीन क्रेडिट के लिए एक मार्केट मैकेनिज्म विकसित करने पर अपने विचार साझा करने की अपील की।

फिनटेक का चल रहा बुरा दौर, Zerodha के निखिल कामत ने बताया कितनी घट गई है फंडिंग

जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ रेट 7.6 प्रतिशत दर्ज की गई है। जुलाई-सितंबर 2022 में यह 6.2 प्रतिशत रही थी। अप्रैल-जून 2023 ​के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी। यह अर्थशास्त्रियों की उम्मीद से काफी अधिक रही। केंद्रीय बैंक RBI ने जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही के लिए 6.5 प्रतिशत की ग्रोथ रेट का अनुमान दिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।