चालू वित्त वर्ष 2023-24 के पहले छह महीनों अप्रैल-सितंबर में हासिल भारत की 7.7 प्रतिशत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ग्रोथ, देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था और पिछले 10 वर्षों में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों का रिफ्लेक्शन है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कही है। वह गुजरात के गांधीनगर में गिफ्ट सिटी में ‘इनफिनिटी फोरम 2.0’ सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ‘गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक- सिटी’ (गिफ्ट सिटी) को नए युग की ग्लोबल फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजी सर्विसेज का वैश्विक केंद्र बनाना चाहती है।
