Get App

IIP Growth in November: इकोनॉमी के लिए गुड रही नवंबर, पांच महीने में सबसे तेज बढ़ा औद्योगिक उत्पादन

IIP Growth in November: इकोनॉमी पटरी पर लौट रही है और इसके संकेत औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों से मिल रहे हैं। नवंबर महीने में इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) बढ़कर 7.1 फीसदी पर पहुंच गया। आईआईपी ग्रोथ के ये आंकड़े कितने उत्साहजनक हैं, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि इसके पूर्व महीने अक्टूबर में यह 4 फीसदी (संशोधित आंकड़ा 4.2 फीसदी) सिकुड़ गया था यानी कि निगेटिव जोन में चला गया था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 12, 2023 पर 6:44 PM
IIP Growth in November: इकोनॉमी के लिए गुड रही नवंबर, पांच महीने में सबसे तेज बढ़ा औद्योगिक उत्पादन
केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में आईआईपी 137.1 पर रही जबकि एक साल पहले यह 128 पर थी। अक्टूबर 2022 में यह 129.3 पर थी।

IIP Growth in November: इकोनॉमी पटरी पर लौट रही है और इसके संकेत औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों से मिल रहे हैं। नवंबर महीने में इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) बढ़कर 7.1 फीसदी पर पहुंच गया। ये आंकडे़ आज 12 जनवरी को मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन ने जारी किया है। आईआईपी ग्रोथ के ये आंकड़े कितने उत्साहजनक हैं, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि इसके पूर्व महीने अक्टूबर में यह 4 फीसदी (संशोधित आंकड़ा 4.2 फीसदी) सिकुड़ गया था यानी कि निगेटिव जोन में चला गया था। निगेटिव जोन में जाने का मतलब औद्योगिक उत्पादन बढ़ने की दर घट गई थी।

पांच महीने की सबसे ऊंची IIP Growth

केंद्रीय मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में आईआईपी 137.1 पर रही जबकि एक साल पहले यह 128 पर थी। अक्टूबर 2022 में यह 129.3 पर थी। नवंबर में आईआईपी ग्रोथ 7.1 फीसदी पर रही जो कि पांच महीने में सबसे अधिक रही। वहीं मनीकंट्रोल के एक पोल में 3.2 फीसदी की आईआईपी ग्रोथ का अनुमान लगाया गया था। अप्रैल-नवंबर 2022 में देश का औद्योगिक उत्पादन सालाना आधार पर 5.5 फीसदी बढ़ गया जो उसके पिछले वित्त वर्ष 2021-22 के शुरुआती 8 महीने में 7.1 फीसदी की ग्रोथ से काफी कम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें