भारत को 8.5-9% की ग्रोथ रेट हासिल करने के लिए करनी चाहिए कोशिश: उदय कोटक

वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.6 प्रतिशत रही। एक साल पहले जुलाई-सितंबर 2022 में यह 6.2 प्रतिशत रही थी। आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान जीडीपी ग्रोथ रेट 7.7 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले इसी छमाही में 9.5 प्रतिशत थी। 7.6 प्रतिशत की ग्रोथ रेट, अर्थशास्त्रियों की उम्मीदों से काफी अधिक है

अपडेटेड Dec 02, 2023 पर 8:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारतीय अर्थव्यवस्था अप्रैल-जून 2023 में 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।

भारत को 8.5 से लेकर 9 प्रतिशत तक की ग्रोथ रेट हासिल करने के लिए कोशिश करनी चाहिए। यह बात दिग्गज बैंकर और कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक (Uday Kotak) ने कही है। उन्होंने मुंबई में सीएनबीसी-टीवी 18 के इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड्स (IBLA) में कहा, "ऐसा लगता है कि भारत 6.5 प्रतिशत जीडीपी (Gross Domestic Products) ग्रोथ की ओर अग्रसर है और भारत को 8.5-9% की ग्रोथ के लिए कोशिश करनी चाहिए।" वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.6 प्रतिशत रही। एक साल पहले जुलाई-सितंबर 2022 में यह 6.2 प्रतिशत रही थी।

7.6 प्रतिशत की ग्रोथ रेट, अर्थशास्त्रियों की उम्मीदों से काफी अधिक है। जहां तक केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बात है, तो RBI ने 6.5 प्रतिशत की विकास दर का अनुमान लगाया था। भारतीय अर्थव्यवस्था अप्रैल-जून 2023 में 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी। मैन्युफैक्चरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की गतिविधि में उछाल के कारण सितंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ उम्मीद से अधिक रही। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में जीवीए (Gross Value Added) ग्रोथ रेट सितंबर 2023 तिमाही में 13.9 प्रतिशत रही। वहीं कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में जीवीए ग्रोथ रेट 13.3 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि क्षेत्र में जीवीए ग्रोथ रेट 1.2 प्रतिशत रही।

CEA को FY24 में 6.5% ग्रोथ रेट की उम्मीद


आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर 2023 के दौरान जीडीपी ग्रोथ रेट 7.7 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले इसी छमाही में 9.5 प्रतिशत थी। सितंबर तिमाही के जीडीपी आंकड़े सामने आने के बाद चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर (CEA) वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि आर्थिक वृद्धि की यह रफ्तार दिसंबर 2023 तिमाही में भी जारी रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 6.5 प्रतिशत रहेगी।

गाड़ियों के कलपुर्जे बनाने वाली Kross Ltd ला रही है ₹500 करोड़ का IPO, ड्राफ्ट पेपर किए फाइल

साल 2023 में सीएनबीसी-टीवी 18 के इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड्स का यह 19वां एडिशन है। इस ईवेंट में भारत की सफलता की यात्रा में असाधारण योगदान देने वाले लीडर्स, विजनरीज और एंटरप्राइजेस को सम्मानित किया जाता है। इस बार के अवॉर्ड 16 कैटेगरी में दिए जा रहे हैं। ईवेंट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी के साथ-साथ भारतीय बिजनेस जगत की कई हस्तियां हिस्सा ले रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।