भारत को 8.5 से लेकर 9 प्रतिशत तक की ग्रोथ रेट हासिल करने के लिए कोशिश करनी चाहिए। यह बात दिग्गज बैंकर और कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक (Uday Kotak) ने कही है। उन्होंने मुंबई में सीएनबीसी-टीवी 18 के इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड्स (IBLA) में कहा, "ऐसा लगता है कि भारत 6.5 प्रतिशत जीडीपी (Gross Domestic Products) ग्रोथ की ओर अग्रसर है और भारत को 8.5-9% की ग्रोथ के लिए कोशिश करनी चाहिए।" वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.6 प्रतिशत रही। एक साल पहले जुलाई-सितंबर 2022 में यह 6.2 प्रतिशत रही थी।
