Steel Production : भारत का स्टील प्रोडक्शन नवंबर में 11% बढ़ा, 1.17 करोड़ टन पर पहुंचा

Steel Production : चीन में स्टील प्रोडक्शन नवंबर में 7.61 करोड़ टन हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि से 0.4 फीसदी ज्यादा है। उसने जनवरी से नवंबर तक 95.21 करोड़ टन स्टील प्रोडक्शन किया जो एक साल पहले की समान अवधि से 1.5 फीसदी अधिक है

अपडेटेड Dec 24, 2023 पर 6:00 PM
Story continues below Advertisement
क्रूड स्टील का प्रोडक्शन इस साल नवंबर में 11.4 फीसदी बढ़कर 1.17 करोड़ टन रहा।

Steel Production : भारत में क्रूड स्टील का प्रोडक्शन इस साल नवंबर में 11.4 फीसदी बढ़कर 1.17 करोड़ टन रहा। वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (वर्ल्डस्टील) ने एक बयान में यह जानकारी दी है। वर्ल्डस्टील की हालिया रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से नवंबर तक देश का स्टील प्रोडक्शन 12.1 फीसदी सालाना ग्रोथ के साथ 12.82 करोड़ टन रहा है। वर्ल्डस्टील ने कहा कि नवंबर में ग्लोबल स्टील प्रोडक्शन 14.55 करोड़ टन था, जो पिछले साल के समान महीने से 3.3 फीसदी अधिक है।

जनवरी से नवंबर तक ग्लोबल प्रोडक्शन सिर्फ 0.5 फीसदी बढ़कर 171.51 करोड़ टन हो गया। चीन में स्टील प्रोडक्शन नवंबर में 7.61 करोड़ टन हुआ, जो पिछले साल की समान अवधि से 0.4 फीसदी ज्यादा है। उसने जनवरी से नवंबर तक 95.21 करोड़ टन स्टील प्रोडक्शन किया जो एक साल पहले की समान अवधि से 1.5 फीसदी अधिक है।

जापान का स्टील प्रोडक्शन नवंबर में 0.9 फीसदी गिरकर 71 लाख टन रहा, वहीं इस दौरान जनवरी से नवंबर तक कुल प्रोडक्शन 2.8 फीसदी गिरकर आठ करोड़ टन रह गया। अमेरिका में नवंबर में 66 लाख टन स्टील प्रोडक्शन हुआ जबकि जनवरी से नवंबर तक 7.39 करोड़ टन उत्पादन हुआ। रूस में इस्पात उत्पादन नवंबर में 64 लाख टन जबकि 2023 के पहले 11 महीनों में 7.02 करोड़ टन रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।