Trade Deficit: दिसंबर में भारत का व्यापार घाटा हुआ कम, 21.94 अरब डॉलर पर आया आंकड़ा

Trade Deficit in December: देश का निर्यात दिसंबर 2024 में सालाना आधार पर करीब एक फीसदी घटकर 38.01 अरब डॉलर रह गया। दिसंबर 2023 में यह 38.39 अरब डॉलर रहा था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2024 में आयात सालाना आधार पर 4.8 फीसदी बढ़कर 59.95 अरब डॉलर हो गया

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 3:35 PM
Story continues below Advertisement
व्यापार घाटे (Trade Deficit) के मामले में भारत के लिए राहत की खबर है।

India Trade Deficit: व्यापार घाटे के मामले में भारत के लिए राहत की खबर है। पिछले महीने यानी दिसंबर में भारत का व्यापार घाटा घटकर 21.94 अरब डॉलर रह गया। इसके पहले नवंबर महीने में यह इसका संशोधित आंकड़ा 32.84 अरब डॉलर था। सरकार ने आज 15 जनवरी को ये आंकड़े जारी किए हैं। बता दें कि व्यापार घाटा तब होता है जब तय समय में किसी देश का इंपोर्ट, उसके एक्सपोर्ट से ज्यादा हो जाता है।

देश का निर्यात दिसंबर 2024 में सालाना आधार पर करीब एक फीसदी घटकर 38.01 अरब डॉलर रह गया। दिसंबर 2023 में यह 38.39 अरब डॉलर रहा था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2024 में आयात सालाना आधार पर 4.8 फीसदी बढ़कर 59.95 अरब डॉलर हो गया। दिसंबर 2023 में यह 57.15 अरब डॉलर रहा था।

दिसंबर महीने में व्यापार घाटा यानी आयात व निर्यात के बीच का अंतर 21.94 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-दिसंबर अवधि में निर्यात 1.6 फीसदी बढ़कर 321.71 अरब डॉलर और आयात 5.15 फीसदी बढ़कर 532.48 अरब डॉलर रहा है।


MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 15, 2025 3:26 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।