ग्लोबल इकोनॉमी में कोविड -19 महामारी की वजह से अनिश्चितता होने के बावजूद कुछ शेयरों ने उन निवेशकों को शानदार रिटर्न दिये हैं जो एक स्टॉक लंबे समय तक होल्ड करने में विश्वास रखते हैं। पिछले 5 वर्षों में गहराई से अध्ययन करने पर यह पता चलता है कि पैसा खरीदने और बेचने में नहीं है, बल्कि होल्ड करने से बना है क्योंकि होल्ड करने की प्रवृत्ति शेयर बाजार के निवेशक को प्रमुख बेंचमार्क रिटर्न से भी अधिक रिटर्न देता है। हालांकि, निवेशकों को यह याद रखना चाहिए कि लंबी अवधि के लिए होल्ड की निवेश रणनीति जीरो कर्ज और उच्च अल्फा (zero debt and high alpha) वाले क्वालिटी शेयरों के लिए कारगर होती है।
मिंट में छपी खबर के अनुसार रेलिगेयर ब्रोकिंग (Religare Broking) ने ऐसे 5 शेयरों को चुना है, जिसमें कंपनियों पर कोई कर्ज नहीं है (वित्त वर्ष 2011 के अनुसार) लेकिन पिछले 5 वर्षों में बेंचमार्क की तुलना में अधिक रिटर्न (Alpha) दिया है।
1] Divi's Laboratories: NSE में लिस्टेड इस फार्मा स्टॉक ने पिछले 5 वर्षों में अपने निवेशकों को NSE निफ्टी रिटर्न से भी ज्यादा मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले 5 वर्षों में NSE निफ्टी ने लगभग 107 प्रतिशत रिटर्न दिया है, जबकि Divi's Laboratories Ltd के शेयर का भाव लगभग ₹1160 से बढ़कर ₹4,751 प्रति शेयर स्तर हो गया है जिससे इस अवधि में इसमें लगभग 309 प्रतिशत इजाफा हुआ है। यानी कि कर्ज मुक्त (zero debt) कंपनी ने पिछले 5 वर्षों में एनएसई निफ्टी की तुलना में लगभग 200 प्रतिशत अधिक रिटर्न दिया।
2] Infosys: पिछले पांच वर्षों में यह आईटी स्टॉक लगभग ₹495 से बढ़कर ₹1,738 प्रति शेयर स्तर पर पहुंच गया है, जिसमें लगभग 251 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह आईटी कंपनी भी पिछले 5 वर्षों में एक zero debt कंपनी है और इसने निफ्टी द्वारा दिए गए रिटर्न की तुलना में लगभग 144 प्रतिशत अधिक रिटर्न दिया है।
3] Tata Consultancy Services or TCS: यह zero debt और high alpha फीचर के साथ एक और लार्ज-कैप आईटी कंपनी स्टॉक है। पिछले 5 वर्षों में NSE पर TCS के शेयर का भाव लगभग ₹1100 से बढ़कर ₹3641 हो गया है। इस अवधि में इसके शेयरधारकों को लगभग 231 प्रतिशत रिटर्न मिला है, जिसने निफ्टी से लगभग 124 प्रतिशत अधिक रिटर्न दिया है।
4] Indraprastha Gas Limited or IGL: यह तेल और गैस स्टॉक पिछले 5 वर्षों में ₹173.69 से बढ़कर ₹505.50 प्रति शेयर स्तर पर पहुंच गया है। इस बढ़त की वजह से इसके शेयरधारकों को 191 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। इस कर्ज मुक्त कंपनी के शेयर ने इस अवधि में निफ्टी 50 के 107 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में 84 प्रतिशत अधिक रिटर्न दिया है।
5] Hindustan Unilever Ltd or HUL: यह उपभोक्ता सामान का कारोबार करने वाली कंपनी का स्टॉक पिछले 5 वर्षों में ₹817 से बढ़कर ₹2348.50 के स्तर पर पहुंच गया है। इस अवधि में इसके शेयरधारकों को लगभग 178 प्रतिशत का रिटर्न मिला है, जो कि निफ्टी 50 इंडेक्स रिटर्न से 71 प्रतिशत अधिक है। यह कंपनी भी कर्ज मुक्त कंपनी है जिसने बेंचमार्क इंडेक्स से ज्यादा रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)