Get App

Paytm Payments Bank ने आईटी ऑडिट के लिए अभी तक नियुक्त नहीं की फर्म, सरकार ने लोकसभा में बताया

RBI ने 11 मार्च को पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी थी और अपने आईटी सिस्टम के व्यापक सिस्टम ऑडिट के लिए एक कंपनी को नियुक्त करने का आदेश जारी किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 04, 2022 पर 3:33 PM
Paytm Payments Bank ने आईटी ऑडिट के लिए अभी तक नियुक्त नहीं की फर्म, सरकार ने लोकसभा में बताया
आरबीआई ने कहा था, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड अब नए ग्राहकों को आईटी ऑडिटर्स की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद RBI से अनुमति मिलने के बाद ही जोड़ सकेगा

Paytm Payments Bank : पेटीएम पेमेंट बैंक ने अपने इनफोर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) सिस्टम्स के ऑडिट के लिए अभी तक कंपनी की नियुक्ति नहीं की है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को संसद में यह जानकारी दी है।

वित्त राज्य मंत्री भगत कराद ने 4 अप्रैल को लोकसभा में दिए एक लिखित जवाब में कहा, “RBI ने बताया है कि पेटीएम पेमेंट बैंक लि. ने अभी तक बैंक के आईटी सिस्टम के व्यापक सिस्टम ऑडिट कराने के लिए आईटी ऑडिट कंपनी की नियुक्ति नहीं की है।”

RBI ने 11 मार्च को पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर की थी कार्रवाई

RBI ने 11 मार्च को पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी थी और अपने आईटी सिस्टम के व्यापक सिस्टम ऑडिट के लिए एक कंपनी नियुक्त करने का आदेश जारी किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें