PM Kisan Samman Nidhi 10th Installment latest news: मोदी सरकार करोड़ों किसानों को नए साल से पहले ही गिफ्ट देने वाली है। पीएम किसान सम्मान निधि की अगली यानी 10वीं किश्त 15 दिसंबर से 25 दिसंबर के बीच कभी भी आपके खात में आ सकती है। किसानों को पैसा ट्रांसफर करे की दिशा में कई राज्यों ने Rft Sign कर दिया है और बहुत जल्द FTO भी जेनरेट हो जाएगा। आप भी लिस्ट में अपना नाम चेक करें क्योंकि इस बार सरकार फर्जीवाड़ा करने वाले अपात्र किसानों के लिए सख्त हो गई है। जानें किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ..
सबसे पहले लिस्ट में चेक करें नाम
इसके लिए सबसे पहले आप पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जांए।
इसके बाद अपना राज्य, जिला, सब डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव चुनें और Get Report पर क्लिक करें
आपके पूरे गांव की लिस्ट आपके सामने इस तरह होगी।
इन किसानों को नहीं मिलता योजना का लाभ
-अगर किसान परिवार का कोई सदस्य टैक्स जमा करता है तो उसे योजना का लाभ नहीं दिया जाता। परिवार के सदस्य का मतलब पति-पत्नी और अवयस्क बच्चों से है।
- जिनके पास कृषि योग्य जमीन नहीं है उन्हें पीएम किसान योजना से बाहर रखा गया है।
- अगर आपके पास कृषि योग्य जमनीन दादा या पिता के नाम से है या फिर परिवार के किसी सदस्य के नाम से है तो आपको पीएम किसान का लाभ नहीं मिलेगा।
- अगर कोई कृषि मालिक सरकारी नौकरी में है तो उसे पीएम किसान का लाभ नहीं मिलेगा।
- रजिस्टर्ड डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए भी इस योजना से बाहर रखे गए हैं।
- अगर किसी किसान को सालाना 10,000 रुपये पेंशन मिलती है तो वो इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं।