Raghuram Rajan Birthday: रघुराम राजन (Raghuram Rajan) का जन्म 3 फरवरी 1963 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था। देश के सबसे प्रसिद्ध अर्थशास्त्रयों में से एक और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर आज 59 साल के हो गए। 50 साल की उम्र में रघुराम राजन भारत के केंद्रीय बैंक (RBI) के सबसे कम उम्र के गवर्नर के बने थे। वह एक तमिल परिवार में पैदा हुए थे और उनके पिता भारत सरकार में एक वरिष्ठ IAS अधिकारी थे। रघुराम राजन की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के आरके पुरम में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई थी।
पूर्व RBI गर्वनर का पूरा नाम रघुराम गोविंदा राजन है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई IIT दिल्ली से की है। IIT दिल्ली से इन्होंने साल 1985 में इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग में B.Tech किया। वहीं साल 1987 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद (Indian Institute of Management Ahmedabad) से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में अपना पोस्ट ग्रेजुएट किया। रघुराम राजन ने दुनिया की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी Massachusetts Institute of Technology (MIT) से पीएचडी किया है।
राजन को भारतीय अर्थव्यवस्था का जेम्ब बॉन्ड (James Bond) यहां तक की रॉक स्टार अर्थशास्त्री (rock star economist) भी कहा जाता है। रघुराम राजन सितंबर 2013 से सितंबर 2016 तक बतौर RBI गवर्नर के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया। रघुराम राजन अक्टूबर 2003 से दिसंबर, 2006 तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund – IMF) के चीफ इकोनॉमिस्ट के रूप में काम किया। साल 2008 में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रघुराम राजन को अपना आर्थिक सलाहकार (Economic Advisor) नियुक्त किया।
इसी साल रघुराम राजन को योजना आयोग की एक आर्थिक सुधारों की हाई लेवल की कमेटी का प्रमुख बनाया गया। इस कमेटी ने रघुराम राजन की देखरेख में आर्थिक सुधारों से जुड़ी रिपोर्ट को पूरा किया। टाइम पत्रिका ने 2016 में दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से रघुराम राजन का भी नाम शामिल था। राजन ने ‘द थर्ड पिलर’ और ‘फॉल्ट लाइन्स: हाउ हिडन फ्रैक्चर्स स्टिल थ्रेट द वर्ल्ड इकोनॉमी’ जैसी किताबें लिखीं हैं।
रघुराम राजन की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो राजन की माता का नाम मयथिली और पिता का नाम आर गोविंद राजन है। साल 1966 में उनके पिता का ट्रांसफर इंडोनेशिया में हो गया। इस वजह से उनके परिवार को बाहर जाना पड़ा। राजन के एक भाई और बहन भी है। उन्होंने अपनी कॉलेज फ्रेंड राधिका पुरी से शादी की। राधिका और राजन की मुलाकात IIM अहमदाबाद में पढाई के दौरान हुई। फिलहाल राधिका यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो लॉ स्कूल में पढ़ाती हैं। राजन के दो बच्चे हैं।