RBI CREDIT POLICY: FY23 का GDP ग्रोथ अनुमान 6.8% से बढ़ाकर 7% किया गया

RBI CREDIT POLICY:मॉनिटरी पॉलिसी पर बोलते हुए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि पिछले 3 साल से दुनियाभर में चुनौतियां बढ़ीं है। लेकिन भारती अर्थव्यवस्था में मजबूती की रुख बरकरार है। उन्होंने आगे बताया कि FY23 का GDP ग्रोथ अनुमान 6.8 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया गया है

अपडेटेड Feb 08, 2023 पर 10:45 AM
FY23-24 में महंगाई 4 फीसदी से ऊपर रहने का अनुमान है। वहीं, FY23 में महंगाई दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है

RBI CREDIT POLICY:आरबीआई एमपीसी से आज ब्याज दरों पर अपना फैसला जारी कर दिया है। RBI ने दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है। RBI ने रेपो रेट 0.25 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा MSF दर 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 6.75 फीसदी और SDFदर 6 फीसदी से बढ़ाकर 6.25 फीसदी किया गया है।

भारती अर्थव्यवस्था में मजबूती का रुख बरकरार

मॉनिटरी पॉलिसी पर बोलते हुए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि पिछले 3 साल से दुनियाभर में चुनौतियां बढ़ीं है। लेकिन भारती अर्थव्यवस्था में मजबूती का रुख बरकरार है। उन्होंने आगे बताया कि FY23 का GDP ग्रोथ अनुमान 6.8 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया गया है। FY23-24 में महंगाई 4 फीसदी से ऊपर रहने का अनुमान है। वहीं, FY23 में महंगाई दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है।


बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी मौजूद

उन्होंने आगे कहा बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त लिक्विडिटी मौजूद है। आर्थिक जरूरतों के लिए उचित कदम उठाते रहेंगे। G-SEC मार्केट समय 9 AM से 5 PM तक फिर लागू होगा। G-SECS लेंडिंग और बोरोइंग को मंजूरी का प्रस्ताव है। FY23 अप्रैल-सितंबर CAD GDP का 3.3 फीसदी था। FY23 अक्टूबर-मार्च में CAD में कमी संभव है। देश में FPI में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

अब यूपीआई का विस्तार भारत आने वाले यात्रियों के लिए भी किया जाएगा

आरबीआई गवर्नर ने आगे बताया कि जुलाई से 6 फरवरी तक 850 करोड़ डॉलर का FPI इनफ्लो रहा। उन्होंने ये भी बताया है कि जल्द ही लोन पेनाल्टी चार्ज पर गाइडलाइंस जारी किए जाएंगे। ग्रीन डिपॉजिट्स की मंजूरी पर भी गाइडलाइंस लाए जाएंगे। अब यूपीआई का विस्तार भारत आने वाले यात्रियों के लिए भी किया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि INVOICE फाइनेंसिंग के लिए इंश्योरेंस सुविधा भी शुरू की जाएगी।  जल्द ही QR कोड बेस्ड क्वाइन वेंडिंग मशीनें लॉन्च की जाएंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।