RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने माना है कि अगले फाइनेंशियल ईयर के लिए केंद्रीय बैंक का इनफ्लेशन (Inflation) का अनुमान कम (Conservative) है और क्रूड ऑयल की कम कीमतों से इंडिया को फायदा हो सकता है। RBI के सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग के समापन पर दास ने कहा कि इनफ्लेशन का अनुमान लगाने में सभी बातों को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि फॉरवर्ड मार्केट्स ऑयल की कीमतें थोड़ी ज्यादा रहने का अनुमान लगा रहा है। लेकिन हमारा अनुमान बहुत कम है। इसलिए अगर ऑयल की कीमतें बहुत नीचे जाती हैं और दूसरे कमोडिटीज की कीमतों का भी फायदा मिलता है तो यह इनफ्लेशन के नीचे जाने में मददगार होगा।
