भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2023 के अंत तक CBDC-रिटेल में रोजाना 10 लाख ट्रांजेक्शन का टारगेट पूरा कर लिया है। RBI ने पिछले साल सितंबर 2023 में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) के रिटेल सेगमेंट में डेली ट्रांजेक्शन के लिए 10 लाख का टारगेट रखा था। RBI के मुताबिक बीते 27 दिसंबर को 10 लाख से अधिक CBDC ट्रांजेक्शन हुए हैं। गवर्नर शक्तिकांत दास ने 29 दिसंबर को RBI कर्मचारियों को साल के अंत में लिखे एक पत्र में यह जानकारी दी है।