Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JUNE 08, 2023 / 11:57 AM IST

RBI Monetary Policy Updates: फिस्कल ईयर 2023-24 के लिए GDP ग्रोथ 6.5% रहने का अनुमान

RBI Monetary Policy Meet 2023 Live Updates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अपनी मुख्य दरों में कोई बदलाव नहीं किआ है। रेपो रेट लागातार दूसरी बैठक में 6.5 फीसदी पर बरकरार है। इससे पहले अप्रैल महीने में रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की पहली बैठक हुई थी। उस बैठक में भी नीतिगत दरों को स्थिर बनाए रखने का फैसला लिया गया था

RBI Monetary Policy Meet 2023 Live Updates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने चालू वित्त वर्ष में ब्याज दरों को स्थिर रखा है। तीन दिनों तक चली बैठक में समिति ने रेपो रेट को फिर से नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। अप्रैल की बैठक के पहले आरबीआई ने महंगाई को काबू करने के लिए लगातार रेपो रेट को बढ़ाया था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है
JUNE 08, 2023 / 10:34 AM IST

RBI Monetary Policy Meet 2023 Live Updates: रेपो रेट से आम आदमी पर पड़ता है असर

जब बैंकों को कम ब्याज दर पर लोन मिलता है तो इसका मतलब है कि रेपो रेट कम होगा। जब रेपो रेट कम होगा तो बैंक अपने ग्राहकों को सस्ते में कर्ज दे सकते हैं। कहने का मतलब ये हुआ कि अगर रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाएगा तो बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाएगा और वे अपने ग्राहकों के लिए कर्ज महंगा कर देंगे।

    JUNE 08, 2023 / 10:21 AM IST

    RBI Monetary Policy Meet 2023 Live Updates: पिछले एक साल में 6 बार बढ़ी ब्याज दरें

    वित्त वर्ष 2022-23 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 6 बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर चुका है। मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। पिछले वित्त वर्ष की पहली मीटिंग अप्रैल में हुई थी। तब RBI ने रेपो रेट को 4 फीसदी पर स्थिर रखा था, लेकिन 2 और 3 मई को इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाकर 4.40 फीसदी कर दिया। 22 मई 2020 के बाद रेपो रेट में ये बदलाव हुआ था। इसके बाद 6 से 8 जून को हुई मीटिंग में रेपो रेट में 0.50% इजाफा किया। इससे रेपो रेट बढ़कर 4.90% हो गई। फिर अगस्त में इसे 0.50% बढ़ाया गया, जिससे ये 5.40% पर पहुंच गई। सितंबर में ब्याज दरें 5.90% हो गईं। फिर दिसंबर में 6.25% पर पहुंच गईं। इसके बाद फरवरी 2023 में ब्याज दरें 6.50% कर दी गईं थीं। 6 बार दरें बढ़ाने के बाद इसमें बढ़ोतरी रोकी गई है। इस बार भी स्थिर रखा गया है।

      JUNE 08, 2023 / 10:10 AM IST

      RBI Monetary Policy Meet 2023 Live Updates: रेपो रेट 6.5% पर बरकरार

      RBI ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया। यह 6.5 फीसदी पर बना रहेगा। इसकी वजह यह है कि इंडियन बैंकिंग सिस्टम मजबूत दिख रहा है। क्रेडिट ग्रोथ बहुत अच्छी है। इकोनॉमी के दूसरे इंडिकेटर्स भी अच्छी स्थिति में हैं। आरबीआई के गवर्नर ने कहा कि एमपीसी से छह में से 5 सदस्य रेपो रेट को स्थिर बनाए रखने के पक्ष में थे। हमने इनफ्लेशन में कमी आते देखी है। यह पिछले साल 6 फीसदी से ऊपर था। अब यह काफी नीचे आ गया है।

        JUNE 08, 2023 / 10:03 AM IST

        RBI Monetary Policy Meet 2023 Live Updates: कब घटेंगी ब्याज दरें?

        Envision के निलेश शाह ने कहा है कि हम अक्टूबर में रेट में कमी की उम्मीद कर सकते हैं। लेकिन, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आगे अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का रुख कैसा रहता है।

          JUNE 08, 2023 / 10:00 AM IST

          RBI Monetary Policy Meet 2023 Live Updates: इकोनॉमिक ग्रोथ पर RBI का फोकस

          एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस महीने रिटेल इनफ्लेशन के घटकर 20 महीने के निचले स्तर पर आ जाने की उम्मीद है। आरबीआई ने मीडियम टर्म में इनफ्लेशन के लिए 4 फीसदी का टारगेट रखा है। मई का रिटेल इनफ्लेशन का डेटा इस लेवल पर रहने की उम्मीद है। रिटेल इनफ्लेशन के टारगेट तक आ जाने का मतलब है कि RBI आगे इकोनॉमिक ग्रोथ पर फोकस कर सकता है। अब तक उसकी पहली प्राथमिकता रिटेल इनफ्लेशन को कंट्रोल में करना रहा है।

            JUNE 08, 2023 / 9:54 AM IST

            RBI Monetary Policy Meet 2023 Live Updates: रेपो रेट रह सकता है बरकरार

            ट्रस्ट म्यूचुअल फंड के चीफ एग्जिक्यूटिव संदीप बागला ने कहा है कि जीडीपी की ग्रोथ अच्छी रही है। उधर, इनफ्लेशन में नरमी के संकेत हैं। ऐसे में RBI फिलहाल 'इंतजार करो और देखो' की पॉलिसी अपनाना चाहेगा। Deloitte India की इकोनॉमिस्ट रुमकी मजुमदार का भी मानना है कि 8 जून को MPC की बैठक में रेट को मौजूदा स्तर पर बनाए रखने का फैसला होगा। इसकी वजह यह है कि इकोनॉमी ग्रोथ की अनदेखी नहीं की जा सकती है। ग्लोबल इकोनॉमी में सुस्ती के बीच इंडियन इकोनॉमी अच्छी ग्रोथ दिखा रही है। ऐसे में ग्रोथ को प्रभावित करने वाला कोई कदम खतरनाक हो सकता है।

              JUNE 08, 2023 / 9:45 AM IST

              RBI Monetary Policy Meet 2023 Live Updates: अल निनो को लेकर RBI की चिंता

              RBI कह चुका है कि इस साल अल निनो और ग्लोबल सिचुएशंस को लेकर थोड़ी चिंता है। मानसून के केरल तट पर पहुंचने में देर हुई है। अगर इसमें ज्यादा देर होती है तो फसलों पर इसका असर पड़ सकता है। चावल उत्पादक क्षेत्रों में धान की बुआई में देर हो सकती है। उधर, अमेरिका और यूरोप में मंदी को लेकर चिंता थोड़ी कम हुई है। अगर पश्चिमी देशों में मंदी नहीं आती है तो यह ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए अच्छा होगा।

                JUNE 08, 2023 / 9:42 AM IST

                RBI Monetary Policy Meet 2023 Live Updates: RBI के लक्ष्य से महंगाई अब भी ज्यादा

                RBI की एमपीसी के सदस्यों ने इकोनॉमी और इनफ्लेशन की मौजूदा स्थिति पर विचार किया होगा। दोनों ही मोर्चों पर स्थिति बेहतर नजर आ रही है। पिछले दो महीनों में रिटेल इनफ्लेशन में अच्छी नरमी देखने को मिली है। कोर इनफ्लेशन में भी नरमी के संकेत हैं। हालांकि, पिछली मॉनेटरी पॉलिसी में आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि इनफ्लेशन के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। इसकी वजह यह है कि रिटेल इनफ्लेशन अब भी 4 फीसदी के आरबीआई के टारगेट से ज्यादा है।

                  JUNE 08, 2023 / 9:32 AM IST

                  RBI Monetary Policy Meet 2023 Live Updates: मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी ने पकड़ी रफ्तार

                  एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि RBI की मॉनेटरी पॉलिसी पर इकोनॉमी से जुड़े प्रमुख डेटा का असर पड़ेगा। मई में मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटी ने रफ्तार पकड़ी है। पिछले महीने मैन्युफैक्चरिंग PMI 58.7 था। यह अप्रैल के 57.2 से ज्यादा है। हालांकि, सर्विस सेक्टर की ग्रोथ में थोड़ी नरमी दिखी है। सर्विस सेक्टर PMI अप्रैल के 62 से थोड़ा घटकर मई में 61.2 पर आ गया। GST कलेक्शन की ग्रोथ भी शानदार रही है। मई में GST कलेक्शन 1.6 लाख करोड़ रुपये रहा। अप्रैल में तो यह 1.9 लाख करोड़ था, जो ऑल-टाइम हाई है।

                    JUNE 08, 2023 / 9:27 AM IST

                    RBI Monetary Policy Meet 2023 Live Updates: रिटेल इनफ्लेशन 18 महीने के निचले स्तर पर

                    अप्रैल में रिटेल इनफ्लेशन गिरकर 4.7 फीसदी पर आ गया था। यह रिटेल इनफ्लेशन का 18 महीने का निचला स्तर है। यह केंद्रीय बैंक की 2-6 फीसदी की टारगेट रेंज के भी अंदर है। इससे पहले रिटेल इनफ्लेशन लगातार 6 फीसदी से ऊपर बना हुआ था। इसने सरकार और रिजर्व बैंक की चिंता काफी बढ़ा दी थी।

                      JUNE 08, 2023 / 9:24 AM IST

                      RBI Monetary Policy Meet 2023 Live Updates: RBI के रूख में आया था बदलाव

                      एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले साल मई से रेपो रेट बढ़ाने का असर कीमतों पर पड़ा है। मई 2022 से केंद्रीय बैंक ने अब तक रेपो रेट 2.5 फीसदी बढ़ाया है। इससे रेपो रेट 6.5 फीसदी पहुंच गया है। हालांकि, 6 अप्रैल को अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में RBI ने रेपो रेट में किसी तरह की वृद्धि नहीं की थी। इनफ्लेशन में नरमी को देखते हुए उसने अपने रुख में बदलाव किया था।

                        JUNE 08, 2023 / 9:19 AM IST

                        RBI Monetary Policy Meet 2023 Live Updates: 'इंतजार करो और देखो' की पॉलिसी फॉलो कर सकता है RBI

                        DBS की सीनियर इकोनॉमिस्ट राधिका राव ने बताया कि 8 जून को MPC के सभी सदस्यों के एक राय से फैसला लेने की उम्मीद है। केंद्रीय बैंक फिलहाल 'इंतजार करो और देखो' की पॉलिसी अपना सकता है। वह मॉनेटरी पॉलिसी को नरम बनाने से पहले मानसून को देखना चाहेगा। इसकी वजह यह है कि मानसून की बारिश का कीमतों पर असर पड़ेगा।

                          JUNE 08, 2023 / 9:13 AM IST

                          RBI Monetary Policy Meet 2023 Live Updates: अगले साल रेपो रेट में गिरावट के आसार

                          बार्कलेज के एमडी (इकोनॉमिक्स) राहुल बजोरिया ने कहा है कि RBI के रेट बढ़ाने की साइकिल पूरी हो चुकी है। हालांकि, हमें जल्द रेट घटने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। फिलहाल रेट जिस स्तर पर हैं, उस पर बने रहेंगे। हम अगले साल रेपो रेट में कमी की उम्मीद कर सकते हैं। ऐसा न सिर्फ इंडिया में बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में देखने को मिलेगा।

                            JUNE 08, 2023 / 8:53 AM IST

                            RBI Monetary Policy Meet 2023 Live Updates: पिछली बार रेपो रेट में इजाफा

                            RBI ने मई 2022 से अब तक रेपो रेट में कुल 250 बेसिस प्वाइंट यानी 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। RBI ने यह दरों में बढ़ोतरी महंगाई में नकेल कसने के मकसद से की है। हाल के दिनों में महंगाई घटती नजर आ रही है। ऐसे में अब जानकारों की नजर इस बात पर होगी कि आरबीआई का रूख मौद्रिक नीतियों पर कैसा रहता है?

                              JUNE 08, 2023 / 8:49 AM IST

                              RBI Monetary Policy Meet 2023 Live Updates: मौद्रिक नीति पर आज होगा ऐलान

                              रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आज मौद्रिक नीतियों के ऐलान करने की तैयारी में है। रायटर्स की ओर से अर्थशास्त्रियों के बीच एक पोल कराया गया है। जिसमें निष्कर्ष निकलकर आया है कि आरबीआई ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा।