RBI on Dhanteras: आरबीआई का धनरतेरस, 102 टन गोल्ड आया घर

RBI on Dhanteras: धनतेरस को केंद्रीय बैंक RBI ने भी गोल्ड अपने घर लेकर आया। धनतेरस के मौके पर धातुओं और सोने-चांदी की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस मौके पर आरबीआई ने बैंक ऑफ इंग्लैंड से 102 टन गोल्ड लेकर और भारत आया। एक मीडिया रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। यह अपने गोल्ड को देश के भीतर ही रखने की आरबीआई की कोशिशों का हिस्सा है

अपडेटेड Oct 30, 2024 पर 10:44 AM
Story continues below Advertisement
आरबीआई के गोल्ड रिजर्व का करीब 324 टन बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास है। बैंक ऑफ इंग्लैंड के कई देशों के केंद्रीय बैंकों के 5,350 टन गोल्ड हैं। (File Photo- Pexels)

RBI on Dhanteras: धनतेरस को केंद्रीय बैंक RBI ने भी गोल्ड अपने घर लेकर आया। धनतेरस के मौके पर धातुओं और सोने-चांदी की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस मौके पर आरबीआई ने बैंक ऑफ इंग्लैंड से 102 टन गोल्ड लेकर और भारत आया। एक मीडिया रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। यह अपने गोल्ड को देश के भीतर ही रखने की आरबीआई की कोशिशों का हिस्सा है। फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व पर हालिया रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर तिमाही के आखिरी में आरबीआई के पास 855 टन गोल्ड था जिसमें से 510.5 टन गोल्ड अब देश में ही है। सितंबर 2022 से आरबीआई 214 टन सोना भारत में ला चुका है। आरबीआई और सरकार का लक्ष्य अपने गोल्ड रिजर्व को देश में ही रखने की है।

मई में 10 करोड़ टन सोना आया था वापस

सरकार की योजना गोल्ड रिजर्व का बड़ा हिस्सा देश में ही रखने की है। अधिकारियों का मानना है कि गोल्ड रिजर्व का बड़ा हिस्सा देश में ही रखना अधिक सुरक्षित है। इससे पहले मई में 10 करोड़ टन गोल्ड यूनाइटेड किंगडम (UK) से वापस लाया गया था जोकि 1990 के दशक के बाद से गोल्ड की सबसे बड़ी घर वापसी थी। 1990 के दशक में बैलेंस ऑफ पेमेंट्स की दिक्कतों से निपटने के लिए गोल्ड देश के बाहर गिरवी रखा गया था।


एकदम सीक्रेट तरीके से लाया जाता है गोल्ड वापस

धनतरेस को जो गोल्ड वापस लाया गया, उसे भी पहले की तरह एकदम गुप्त तरीके से लाया गया। इसके लिए विशेष विमान का इंतजाम किया गया और सिक्योरिटी भी बढ़ाई गई थी ताकि किसी को भी पता न चल सके। अभी और गोल्ड वापस आएगा या नहीं, इसे लेकर पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन अथॉरिटी ने संकेत दिया है कि अब इस साल इसकी कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।

आरबीआई के गोल्ड रिजर्व का करीब 324 टन बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास है। बैं ऑफ इंग्लैंड के कई देशों के केंद्रीय बैंकों के 5,350 टन गोल्ड हैं। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक देश के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में अब गोल्ड की हिस्सेदारी 9.3 फीसदी है जोकि मार्च में 8.1 फीसदी पर थी। इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई के होल्डिंग्स में से करीब 20 टन गोल्ड डिपॉजिट के रूप में है।

Wholesale Inflation: थोक महंगाई के मोर्चे पर राहत, अगस्त में घटकर 1.31% रही दर, 4 महीने का सबसे निचला स्तर

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।