RBI on Dhanteras: धनतेरस को केंद्रीय बैंक RBI ने भी गोल्ड अपने घर लेकर आया। धनतेरस के मौके पर धातुओं और सोने-चांदी की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस मौके पर आरबीआई ने बैंक ऑफ इंग्लैंड से 102 टन गोल्ड लेकर और भारत आया। एक मीडिया रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। यह अपने गोल्ड को देश के भीतर ही रखने की आरबीआई की कोशिशों का हिस्सा है। फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व पर हालिया रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर तिमाही के आखिरी में आरबीआई के पास 855 टन गोल्ड था जिसमें से 510.5 टन गोल्ड अब देश में ही है। सितंबर 2022 से आरबीआई 214 टन सोना भारत में ला चुका है। आरबीआई और सरकार का लक्ष्य अपने गोल्ड रिजर्व को देश में ही रखने की है।
