हमारे इकोनॉमिक फंडामेंटल काफी बेहतर, भारत बन सकता है दुनिया का नया ग्रोथ इंजन : शक्तिकांत दास

RBI POLICY OUTCOME : आरबीआई गवर्नर ने कहा कि त्योहारी सीजन में खपत में और तेजी आ सकती है। देश में डिमांड की स्थिति बेहतर बनी हुई है। वित्त वर्ष 2025 का अप्रैल-जून GDP ग्रोथ अनुमान 6.6 फीसदी पर रखा गया है। वहीं, वित्त वर्ष 2024 में GDP ग्रोथ 6.5 फीसदी पर रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में रियल GDP ग्रोथ 8 फीसदी पर रहने का अनुमान है

अपडेटेड Aug 10, 2023 पर 10:56 AM
Story continues below Advertisement
RBI POLICY OUTCOME : त्योहारी सीजन में खपत में और तेजी आ सकती है। देश में डिमांड की स्थिति बेहतर बनी हुई है। वित्त वर्ष 2025 का अप्रैल-जून GDP ग्रोथ अनुमान 6.6 फीसदी पर रखा गया है। वहीं, वित्त वर्ष 2024 में GDP ग्रोथ 6.5 फीसदी पर रहने का अनुमान है

RBI POLICY OUTCOME : पॉलिसी पर RBI गवर्नर की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरु हो गई है। अगस्त की पॉलिसी पर बोलते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि हमारी इकोनॉमी में ग्रोथ बरकरार है। हम दुनिया की हम 5वीं बड़ी इकोनॉमी हैं। हमारे इकोनॉमिक फंडामेंटल काफी बेहतर हैं। भारत दुनिया का नया ग्रोथ इंजन बन सकता है। उन्होंने बताया कि RBI ने अपनी अगस्त पॉलिसी मीट में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। पॉलिसी रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बरकरार रखी गई है।

जुलाई-अगस्त में महंगाई बढ़ने का अनुमान

आरबीआई मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी ने WITHDRAWAL ACCOMMODATION रुख बरकरार रखा है। MSF और बैंक रेट 6.75 फीसदी पर बरकरार रखी गई है। SDF रेट 6.25 फीसती पर बरकरार रखी गई है। जुलाई-अगस्त में महंगाई बढ़ने का अनुमान है। आरबीआई महंगाई दर 4 फीसदी पर लाने को लेकर प्रतिबद्ध है। सब्जियों के दाम बढ़ने से महंगाई में उछाल संभव है।


वित्त वर्ष 2024 में GDP ग्रोथ 6.5 फीसदी पर रहने का अनुमान

आरबीआई गवर्नर ने आगे कहा कि त्योहारी सीजन में खपत में और तेजी आ सकती है। देश में डिमांड की स्थिति बेहतर बनी हुई है। वित्त वर्ष 2025 का अप्रैल-जून GDP ग्रोथ अनुमान 6.6 फीसदी पर रखा गया है। वहीं, वित्त वर्ष 2024 में GDP ग्रोथ 6.5 फीसदी पर रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में रियल GDP ग्रोथ 8 फीसदी पर रहने का अनुमान है।

कोर महंगाई में कमी आई

कोर महंगाई में कमी आई है। वित्त वर्ष 2024 में रिटेल महंगाई दर 5.4 फीसदी पर रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2024 का रिटेल महंगाई अनुमान 5.1 फीसदी से बढ़ाकर 5.4 फीसदी किया गया है। FY24 Q2 का रिटेल महंगाई दर अनुमान 6.2 फीसदी किया गया है। FY24 Q2 महंगाई दर अनुमान 5.2 फीसदी से बढ़कर 6.2 फीसदी किया गया है। Q4FY24 CPI महंगाई अनुमान 5.2 फीसदी पर बरकरार है। Q3FY24 CPI महंगाई अनुमान 5.4 फीसदी से बढ़ाकर 5.7 फीसदी किया गया है। Q1FY25 CPI महंगाई 5.2 फीसदी पर रहने का अनुमान है। शक्तिकांत दास ने आगे कहा कि आनेवाले दिनों में सब्जियों के दाम घट सकते हैं। घरेलू खाद्य कीमतों को लेकर अनिश्चितता कायम है। महंगाई दर अनुमान ये मानकर किया गया है कि मॉनसून सामान्य रहेगा।

बैकों को 10 फीसदी अतिरिक्त CRR रखना होगा

आरबीआई गवर्नर ने आगे कहा कि CRR में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन बैकों को 10 फीसदी अतिरिक्त ICRR रखना होगा। 12 अगस्त से इंक्रिमेंटल CRR मेंटेन करना होगा। आरबीआई पॉलिसी के बाद बाजार में गिरावट बढ़ी है। बाजार दिन के निचले स्तर पर दिख रहा है। RBI एमपीसी की अगली बैठक 4-6 अक्टूबर को होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।