RBI ने कॉल मनी मार्केट में होलसेल डिजिटल रूपी का पायलट इस्तेमाल शुरू किया

RBI के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अजय कुमार चौधरी ने बताया कि सीबीडीसी का होलसेल पायलट शुरू किया गया है, लेकिन वॉल्यूम ज्यादा नहीं है। इसकी वजह यह है कि यह सिस्टम, अकाउंटिंग और कई दूसरी चीजों का टेस्ट है। पायलट में इन सभी चीजों का पता चलेगा। मनीकंट्रोल ने 12 अक्टूबर को एक्सक्लूसिव खबर दी थी कि RBI ने कॉल मनी मार्केट में सीबीडीसी का होलसेल पायलट शुरू किया गया है। कॉल मनी मार्केट वह बाजार है, जहां बैंक एक दूसरे से पैसे उधार लेते हैं

अपडेटेड Oct 19, 2023 पर 6:15 PM
Story continues below Advertisement
सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि पायलट में शामिल होने वाले 9 बैंक गवर्नमेंस सिक्योरिटीज में होलसेल पायलट के हिस्सा थे। इसे 1 नवंबर, 2022 को गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में सेकेंडरी मार्केट ट्रांजेक्शन सेटल करने के लिए लॉन्च किया गया था।

RBI के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अजय कुमार चौधरी ने 19 अक्टूबर को बताया कि केंद्रीय बैंक ने कॉल मनी मार्केट में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) का होलसेल पायलट शुरू कर दिया है। पायलट का मतलब ट्रायल बेसिस पर इसकी शुरुआत से है। एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ASSOCHAM) के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए चौधरी ने बताया कि सीबीडीसी का होलसेल पायलट शुरू किया गया है, लेकिन वॉल्यूम ज्यादा नहीं है। इसकी वजह यह है कि यह सिस्टम, अकाउंटिंग और कई दूसरी चीजों का टेस्ट है। पायलट में इन सभी चीजों का पता चलेगा। मनीकंट्रोल ने 12 अक्टूबर को एक्सक्लूसिव खबर दी थी कि RBI ने कॉल मनी मार्केट में सीबीडीसी का होलसेल पायलट शुरू किया गया है। कॉल मनी मार्केट वह बाजार है, जहां बैंक एक दूसरे से पैसे उधार लेते हैं। बैंक फंड की अपनी शॉर्ट टर्म जरूरतों को पूरा करने के लिए यह कर्ज लेते हैं। आम तौर पर यह पैसा एक दिन के लिए उधार लिया जाता है।

ये 9 बैंक शामिल हैं

सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि पायलट में शामिल होने वाले 9 बैंक गवर्नमेंस सिक्योरिटीज में होलसेल पायलट के हिस्सा थे। इसे 1 नवंबर, 2022 को गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में सेकेंडरी मार्केट ट्रांजेक्शन सेटल करने के लिए लॉन्च किया गया था। ये बैंक हैं-State Bank of India, Bank of Baroda, Union Bank of India, HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, Yes Bank, IDFC First Bank और HSBC। चौधरी ने 10 सितंबर को दिल्ली में जी20 लीडर्स समिट के दौरान बताया था कि केंद्रीय बैंक CBDC का होलसेल वर्जन लॉन्च करेगा। यह डिजिटल रूपी-होलसेल होगा, जिसे अक्टूबर तक कॉल मनी मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा।


चौधरी ने पिछले महीने इसके बारे में संकेत दिया था

तब चौधरी ने कहा था कि हम इस महीने होलसेल सीबीडीसी में इंटरबैंक बॉरोइंग शुरू करने जा रहे हैं। इसे इस महीने या अगले महीने शुरू कर दिया जाएगा। हम इसे टेस्ट कर रहे हैं। एक बार पूरी तरह सै तैयार होने के बाद हम इसे शुरू कर देंगे। रिटेल सीबीडीसी फ्रंट पर जल्द इजाफा देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि ऐसा अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। फेस्टिव सीजन से भी हमें मदद मिलेगी। लेकिन, इसके लिए कुछ तैयारियां करनी होंगी।

रोजाना 10 लाख ट्रांजेक्शंस का टारगेट

उन्होंने कहा कि अभी डेली रन 18,000-20,000 ट्रांजेक्शंस हैं। उन्होंने कहा कि हम रिटेल सीबीडीसी में रोजाना 10 लाख के लिए कोशिश कर रहे हैं। हम उन सभी चीजों पर फोकस कर रहे हैं, जो इसके लिए जरूरी होंगी। उसके बाद हमें ट्रांजेक्शंस में इजाफा देखने को मिलेगा। होलसेल और रिटेल सर्कुलेशन में ई-रूपी या डिजिटल रूपी 2022-23 के अंत में 16.39 करोड़ रुपये था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।