पेटकेम दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd (RIL) ने केमिकल उत्पादन के लिए अबू धाबी केमिकल्स डेरिवेटिव्स कंपनी आरएससी लिमिटेड RSC Ltd (Ta'ziz) के साथ 2 अरब डॉलर की साझेदारी की है। ये जानकारी कंपनी ने मंगलवार को दी।
पेटकेम दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd (RIL) ने केमिकल उत्पादन के लिए अबू धाबी केमिकल्स डेरिवेटिव्स कंपनी आरएससी लिमिटेड RSC Ltd (Ta'ziz) के साथ 2 अरब डॉलर की साझेदारी की है। ये जानकारी कंपनी ने मंगलवार को दी।
नया संयुक्त उद्यम (joint venture) 2 अरब डॉलर से अधिक के निवेश के साथ क्लोर-अल्कली (chlor-alkali), एथिलीन डाइक्लोराइड (ethylene dichloride (EDC)) और पॉलीविनाइल क्लोराइड (polyvinyl chloride (PVC) उत्पादन फैसिलिटी का निर्माण और संचालन करेगा।
RIL ने एक बयान में कहा, "संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इन केमिकल्स के सर्वप्रथम उत्पादन का प्रतिनिधित्व करते हुए ये प्रोजेक्ट आयात करने और नई लोकल वैल्यू चैन्स के निर्माण करने में सक्षम होगा। इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर इन केमिकल्स की बढ़ती मांग को पूरा करेगा।"
ताझीज इंडस्ट्रियल केमिकल्स जोन (Ta’ziz Industrial Chemicals Zone) अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (Abu Dhabi National Oil Company (ADNOC) और ADQ के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है।
मिंट की खबर के मुताबिक यह प्रोजेक्ट एडीएनओसी (ADNOC) और रिलायंस (Reliance) की लॉन्ग स्टैंडिंग रणनीतिक साझेदारी पर आधारित है और यह मेना रीजन (MENA region) में रिलायंस का पहला निवेश है।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।