इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी सिंपल एनर्जी (Simple Energy) तमिलनाडु राज्य के पश्चिमी हिस्से के एक शहर धर्मपुरी में 2 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल के बराबर सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर प्लांट (electric two-wheeler plant) बनाने के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के निवेश के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौता किया है।
इसक पहला प्लांट शूलगिरी (होसुर) के पास प्रति वर्ष 1 मिलियन उत्पादन गाड़ियों की क्षमता के साथ 2 लाख वर्ग फुट में बनाया जा रहा है और 2022 की शुरुआत तक चालू होने की उम्मीद है। इससे 'सिंपल वन' को उत्पादन और डिलीवरी शुरू हो जायेगी ऐसा कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा।
वहीं दूसरे चरण में कंपनी 600 एकड़ जमीन पर अपना दूसरा प्लांट बनाने के लिए ₹1,000 करोड़ का प्रारंभिक निवेश करने की योजना बना रही है और 2023 तक दूसरी फैक्टरी खोलने की इच्छा रखती है।
सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ सुहास राजकुमार (Suhas Rajkumar, founder and CEO of Simple Energy) ने कहा, “तमिलनाडु ने हमें ईवी इकोसिस्टम बनाने का भरोसा दिलाया, जो हमारे लॉन्ग टर्म लक्ष्यों को प्राप्त करने में कारगर हो सकता है। इस समझौते के साथ हम एक संसाधनपूर्ण इकोसिस्टम बनाकर भारत में भारतीय E2W बाजार का नेतृत्व करके देश के तेजी से कार्बन फुटप्रिंट को कम करेंगे।। इस प्रकार सिंपल एनर्जी भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई दिशा देगी।"
मिंट की खबर के अनुसार तमिलनाडु के एमडी एंड सीईओ ऑफ गाइडेंस, पूजा कुलकर्णी आईएएस (Pooja Kulkarni IAS, MD and CEO of Guidance, Tamil Nadu) ने उम्मीद जताई कि तमिलनाडु सरकार के साथ साझेदारी से वे "एक वैश्विक खिलाड़ी बन सकेंगे और लोकल इकोसिस्टम का फायदा होगा।"
इस समझौते की घोषणा के साथ सिंपल एनर्जी की योजना इलेक्ट्रिक वाहनों को निर्यात करने और अंततः 12000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा करने की है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि सिंपल एनर्जी का उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम करना और कलपुर्जों को यहीं बनाने पर फोकस करना है।