EV sales में दिखी तेजी, Hero Electric ने नवंबर महीने में बेचे 7,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

हीरो इलेक्ट्रिक का दावा है कि कंपनी ने नवंबर महीने में 7000 गाड़ियां बेची है

अपडेटेड Dec 08, 2021 पर 6:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हीरो इलेक्ट्रिक का दावा है कि कंपनी ने नवंबर महीने में 7000 गाड़ियां बेची है

जेएमके रिसर्च और वाहन डैशबोर्ड (JMK Research and VAHAN dashboard) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) ने नवंबर 2021 में 7,000 से अधिक गाड़ियों की बिक्री की है। हीरो इलेक्ट्रिक ने पिछले साल इसी अवधि में 1,169 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी ने कहा कि इस सेगमेंट में मांग बढ़ रही है और वह इस मांग को पूरा करना जारी रखेगी।

कंपनी ने कहा कि सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक गाड़ियों को मिल रहे लगातार प्रोत्साहन से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की मांग और बढ़ रही है, जिसने हीरो इलेक्ट्रिक के लिए अच्छे मौके उपलब्ध कराये हैं।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ने पिछले वर्ष इसी महीने की तुलना में अबकी बार त्योहारी मांग के कारण बड़ी संख्या में ईवी की बिक्री में इजाफा देखा है। सिटी-स्पीड कैटेगरी इस बिक्री में वृद्धि को जारी रखे है।


RBI पॉलिसी के बाद बाजार मजबूत, जानें ट्रेडर और मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ के दमदार स्टॉक्स

हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिंदर गिल (Sohinder Gill, CEO, Hero Electric) ने कहा, “हम भारत में ईवी को अपनी कंपनी हीरो में अपना रहे हैं और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशंस के प्रति उपभोक्ताओं मजबूत भरोसा भी देख रहे हैं। सरकार की पहल और ग्राहक-अनुकूल नीतियों ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग में बढ़ोत्तरी को बनाये रखा है, जो पॉजिटिव बिक्री परिवर्तित हो गया है। ईवी में आये हुए उछाल को देखते हुए हम बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि साल का अंत हाई नोट पर होगा।"

उन्होंने आगे कहा “अगले पांच वर्षों में 10 लाख गाड़ियों की बिक्री करने की घोषित महत्वाकांक्षा के साथ हीरो इलेक्ट्रिक भारत में कार्बन रहित मोबिलटी में योगदान करता रहेगा। हीरो इलेक्ट्रिक अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और बिक्री टचप्वाइंट का विस्तार करने, टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन में निवेश करने और भारत में ईवी के बुनियादी ढांचे को विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।"

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।