सरकार ने डॉमेस्टिक क्रूड पर विंडफॉल टैक्स घटाया, डीजल एक्सपोर्ट और ATF को लेकर भी कटौती

इससे पहले 29 सितंबर को 15 दिन के पिछले रिव्यू (Fortnightly Review) में देश में उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स 10000 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 12,200 रुपये प्रति टन कर दिया गया था। पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स पहले की तरह शून्य बना रहेगा। देश में पहली बार 1 जुलाई 2022 को इन पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स लगाया गया था

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 7:53 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश में पहली बार 1 जुलाई 2022 को इन पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स लगाया गया था।

सरकार ने देश में उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) घटा दिया है। साथ ही डीजल के एक्सपोर्ट और जेट फ्यूल ATF के लिए भी विंडफॉल टैक्स में कटौती की गई है। सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि देश में उत्पादित कच्चे तेल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) या विंडफॉल टैक्स को घटाकर 9,050 रुपये प्रति टन कर दिया है। नई दर बुधवार 18 अक्टूबर से प्रभावी हो गई है। इससे पहले 29 सितंबर को 15 दिन के पिछले रिव्यू (Fortnightly Review) में देश में उत्पादित कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स 10000 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 12,200 रुपये प्रति टन कर दिया गया था।

सरकार ने डीजल के एक्सपोर्ट पर SAED को एक बार फिर घटाकर 4 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। फिलहाल यह 5 रुपये प्रति लीटर है। पिछली बार के रिव्यू में डीजल के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स को 5.50 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 5 रुपये प्रति लीटर किया गया था।

ATF पर कितनी कटौती


इसी तरह विमान ईंधन ATF पर भी एक बार फिर शुल्क घटाया गया है। 29 सितंबर के रिव्यू में सरकार ने ATF पर विंडफॉल टैक्स को 3.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया था। इस बार शुल्क 2.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 1 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स पहले की तरह शून्य बना रहेगा।

Hero FinCorp ने अपने मेगा IPO के लिए 8 इनवेस्टमेंट बैंकों को शॉर्टलिस्ट किया

जुलाई 2022 से लागू है यह टैक्स

देश में पहली बार 1 जुलाई 2022 को इन पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स लगाया गया था। पिछले साल ऑयल प्रोड्यूसिंग कंपनियों ने ऑयल की कीमतें बहुत बढ़ जाने से जमकर प्रॉफिट कमाया था। इसके बाद सरकार ने विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स लगाने का फैसला किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।