Get App

Cabinet ने IREDA में 1,500 करोड़ रुपये लगाने को दी मंजूरी, यहां देखिए दूसरे अहम फैसले

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कैबिनेट के कई अहम फैसलों की जानकारी दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2022 पर 5:12 PM
Cabinet ने IREDA में 1,500 करोड़ रुपये लगाने को दी मंजूरी, यहां देखिए दूसरे अहम फैसले
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी

केंद्रीय कैबिनेट ने इंडियन रिन्युएबिल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) में 1,500 करोड़ रुपये लगाने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

ठाकुर ने कहा, “इससे आईआरईडीए रिन्युएबिल एनर्जी सेक्टर के लिए 12,000 करोड़ रुपये का लोन देने में सक्षम हो जाएगी।” कैबिनेट के इस फैसले से आईआरईडीए को 3,500 से 4,000 मेगावाट रिन्युएबिल एनर्जी कैपेसिटी तैयार करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा, कैबिनेट ने उल्लिखित लोन खातों में बॉरोअर्स को छह महीने के लिए कम्पाउंड इंटरेस्ट और सिंपल इंटरेस्ट के बीच के अंतर का एक्स-ग्रेशिया पेमेंट देने की योजना को मंजूरी दे दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें