Get App

Wheat Import: भारत के पास है पर्याप्त स्टॉक, सरकार ने गेहूं आयात करने की खबरों का किया खंडन

Wheat Import: डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन ने कहा कि भारत में गेहूं आयात करने की ऐसी कोई योजना नहीं है। हमारी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए देश के पास पर्याप्त स्टॉक है और FCI के पास पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन के लिए पर्याप्त स्टॉक है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2022 पर 2:26 PM
Wheat Import: भारत के पास है पर्याप्त स्टॉक, सरकार ने गेहूं आयात करने की खबरों का किया खंडन
सरकार ने गेहूं आयात करने की खबरों का किया खंडन

डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन (DoFPD) ने उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि भारत में गेहूं का आयात (Whear Import) शुरू होने की संभावना है। विभाग इस पर सफाई देते हुए कहा कि भारत के पास गेहूं आयात करने की कोई योजना नहीं है, क्योंकि उसके पास घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त स्टॉक (Wheat Stock) है।

ANI के मुताबिक, विभाग ने ट्विटर पर खबर का जवाब देते हुए कहा, “भारत में गेहूं आयात करने की ऐसी कोई योजना नहीं है। हमारी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए देश के पास पर्याप्त स्टॉक है और FCI के पास पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन के लिए पर्याप्त स्टॉक है।"

इस साल की शुरुआत में, रबी की फसल से पहले भारत में कई गेहूं उगाने वाले इलाकों में कई दौर की गर्मी की लहरों ने कुछ गेहूं की फसलों को प्रभावित किया था।

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी प्रमुख कृषि फसलों के उत्पादन के चौथे अग्रिम अनुमान के अनुसार, 2021-22 के दौरान गेहूं का प्रोडक्शन 106.84 मिलियन टन होने का अनुमान है, जबकि पहले 111 मिलियन टन का अनुमान लगाया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें