Get App

Wheat Import : गेहूं के आयात को मंजूरी दे सकता है भारत, जानिए सबसे ज्यादा पैदावार वाला देश क्यों हो रहा मजबूर

मार्च में शुरू हुई रिकॉर्ड गर्मी भारत में गेहूं की पैदावार के लिए खतरा बनने लगी थी। इसके चलते देश में पैदावार कम हो गई और कीमतें बढ़ गईं, जिससे करोड़ भारतीयों पर महंगाई की मार तेज हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2022 पर 12:25 PM
Wheat Import : गेहूं के आयात को मंजूरी दे सकता है भारत, जानिए सबसे ज्यादा पैदावार वाला देश क्यों हो रहा मजबूर
फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, अगस्त में सरकार का भंडार 14 साल में इस महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया है, जबकि गेहूं की खुदरा महंगाई 12 फीसदी के करीब चल रही है

Wheat import : यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पूरे जोश के साथ ऐलान किया था कि उनका देश “दुनिया का पेट भरने” के लिए तैयार है। महज चार महीने से कम वक्त में सरकार को खाद्यान के आयात पर विचार करना पड़ रहा है।

मोदी के यह संकल्प लेने से पहले, मार्च में शुरू हुई रिकॉर्ड गर्मी भारत में गेहूं की पैदावार के लिए खतरा बनने लगी थी। इसके चलते दुनिया में गेहूं के सबसे बड़े उत्पादक देश में पैदावार कम हो गई और कीमतें बढ़ गईं, जिससे करोड़ भारतीयों पर महंगाई की मार तेज हो गई।

सरकार का भंडार 14 साल के निचले स्तर पर

इससे साफ हो गया कि भारत में गेहूं की बंपर फसल नहीं होने जा रही है, जिससे सरकार को मई के मध्य में निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लेना पड़ा। फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, अगस्त में सरकार का भंडार 14 साल में इस महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया है, जबकि गेहूं  की खुदरा महंगाई 12 फीसदी के करीब चल रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें