US economy : इस सप्ताह सामने आए डाटा से अमेरिकी इकोनॉमी के लिए मिले जुले संकेत मिले। साथ ही महंगाई में उछाल और आगे वाली मुश्किलों के संकेतों के लिहाज से मजबूती नजर आ रही है। कम उत्साह के बावजूद उपभोक्ताओं ने खर्च जारी रखा है और बेरोजगारी से जुड़े लाभ लेने के लिए आवेदन ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। वहीं कभी तेजी से बढ़ रहा हाउसिंग मार्केट लगातार बिगड़ रहा है। मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार कुंद पड़ रही है, लेकिन यहां कमजोरी आशंकाओं से कम ही है।
एक सर्वे के मुताबिक, लगभग 26 फीसदी मैन्युफैक्चरर्स ने गतिविधियां बढ़ने की बात कही है, वहीं 20 फीसदी ने कमी के संकेत दिए हैं।
ये 5 डाटा बता रहे हैं इकोनॉमी की तस्वीर...
जुलाई में गैसोलिन की कीमतों गिरावट सेंटीमेंट मजबूत हुआ है और लोगों के पास खर्च करने के लिए ज्यादा पैसा बच रहा है।
जुलाई में गैसोलिन और मोटर व्हीकल्स को छोड़कर खुदरा बिक्री उम्मीद से ज्यादा 0.7 फीसदी बढ़ी। बिल्डिंग मैटेरियल्स आउटलेट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंसेज स्टोर्स और ऑनलाइन रिटेलर्स सहित मर्चेंट्स की एक रेंज में खर्च में बढ़ोतरी हुई है।
आंकड़ों से पता चलता है कि इकोनॉमी की मुख्य समस्या इस पीढ़ी के सामने मौजूदा सबसे ज्यादा महंगाई है। हालांकि, खर्च में अब ज्यादा आवश्यक वस्तुओं पर जोर है, क्योंकि महंगाई ने कंज्यूमर्स को बेसिक आइटम्स पर ज्यादा खर्च करने को मजबूर कर दिया है। लोग ट्रैवल जैसी सर्विसेज पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं। हालांकि, Walmart Inc और Target Corp जैसे रिटेलर्स ने कीमतों में कटौती के बाद इस सुस्ती के बाद अच्छे शॉपिंग सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
हालांकि, हाउसिंग मार्केट में कर्ज की ऊंची लागत और डिमांड घटने के कारण सुस्ती का दौर जारी रहने का अनुमान है। पिछले महीने कंस्ट्रक्शन में गिरावट रही, जो 2021 की शुरुआत से सबसे कम रफ्तार थी और घरों की बिक्री लगातार छठे महीने गिरावट के साथ दो साल से ज्यादा समय के निचले स्तर पर पहुंच गई। वहीं ज्यादा बायर्स द्वारा होम परचेज डील्स रद्द किए जाने से सेक्टर की चिंताएं बढ़ गई हैं।
Manufacturing : हाउसिंग की तुलना में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मैन्युफैक्चरिंग में क्या हो रहा है। हफ्ते की शुरुआत में, ऑर्डर और शिपमेंट में गिरावट के बीच न्यूयॉर्क स्टेट फैक्ट्री एक्टिविटी में अगस्त में सुस्ती रही, जो 2001 से अभी तक की दूसरी सबसे तेज गिरावट थी।
13 अगस्त को समाप्त सप्ताह में बेरोजगारी से जुड़े लाभ के लिए आवेदन ऐतिहासिक निचले स्तरों पर पहुंचने के साथ लेबर मार्केट से जुड़े आंकड़ों में मजबूती देखने को मिली। फेड मैन्युफैक्चरिंग के आंकड़ों से मजबूत हायरिंग आउटलुक के भी संकेत मिले हैं।
जुलाई में जॉब्स रिपोर्ट से पता चलता है कि लेबर डिमांड मजबूत बनी हुई है। इम्प्लॉयर्स ने अनुमान की तुलना में दोगुने से ज्यादा नौकरियां दीं। वहीं बेरोजगारी दर गिरकर 3.5 फीसदी के स्तर पर आ गई, जो पांच दशकों का निचला स्तर है।
भविष्य की बात करें तो विशेष रूप से इस सप्ताह के एक इंडिकेटर से आगे इकोनॉमी के लिए मुश्किलों के संकेत मिल रहे हैं।
Conference Board के leading economic index में जुलाई में लगातार पांचवें महीने गिरावट रही। इस इंडेक्स में स्टॉक्स की कीमतों और बिल्डिंग परमिट्स का S&P 500 index शामिल होता है। ग्रुप ने कहा कि इससे निकट भविष्य में भारी मंदी के जोखिम के संकेत मिल रहे हैं।