तुर्की में दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसे में 32 लोगों की मौत, बचाव कर्मी और पत्रकार भी चपेट में आए, देखें वीडियो

एक ट्रक ने मार्डिन इलाके के डेरिक जिले में उस जगह पर लोगो को टक्कर मार दी। जहां पर एक एक्सीडेंट के बाद बचावकर्मी काम पर लगे थे। इसमें कई पत्रकार भी चपेट में आ गए हैं

अपडेटेड Aug 21, 2022 पर 9:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तुर्की में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। इसमें 32 लोगों की मौत हो गई है।

दक्षिण-पूर्वी तुर्की में दो अलग-अलग सड़क हादसे से 32 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। दक्षिण-पूर्वी प्रांत गाजियांटेप के गवर्नर दावुत गुल कहा कि एक बस के एक्सीडेंट होने के बाद वहां राहत और बचाव की टीम लगी हुई थी। तभी एक पीछे से आ रही एक और बस का एक्सीडेंट हो गया। इसकी चपेट में बचावकर्मियों के साथ ही मौके पर पहुंचे कई पत्रकार भी चपेट में आ गए हैं। इस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डबल हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजियांटेप के पूर्व में भीषण सड़क हादसा हो गया। गवर्नर गुल ने बताया कि सुबह एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जब फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और अन्य सहयोगी दुर्घटना स्थल पर बचाव के काम में लगे थे। तभी एक दूसरी बस 200 मीटर पीछे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दूसरी बस दुर्घटना स्थल तक फिसल कर गई और पहले से बचाव में लगे लोगों और घायलों को टक्कर मार दी। अलग दुर्घटना में एक ट्रक ने मार्डिन इलाके के डेरिक जिले में उस जगह पर लोगो को टक्कर मार दी। जहां पर एक एक्सीडेंट के बाद बचावकर्मी काम पर लगे थे। मृतकों में तीन फायर ब्रिगेड के कर्मचारी, दो इमरजेंसी वर्कर्स और 2 पत्रकार शामिल हैं।


मार्डिन में ट्रक के ब्रेक फेल होने से हादसा

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने कहा कि मार्डिन में हुई घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। जिसमें आठ घायलों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि मार्डिन में ट्रक का ब्रेक फेल होने से यह हाद. हुआ है। जिसमें काबू ट्रक ने भीड़ को रौंद दिया।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।