Vivo के चार अधिकारी ED की हिरासत में, एक चाइनीज नागरिक भी गिरफ्तार

ED in Action: केंद्रीय एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो (Vivo) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी के चार एग्जेक्यूटिव्स को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक चीन का नागरिक है। ये गिरफ्तारियां ऐसे समय में हुई हैं जब दोनों देशों भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ रहा है

अपडेटेड Oct 11, 2023 पर 8:45 AM
Story continues below Advertisement
Vivo के एग्जेक्यूटिव्स को ED के दिल्ली स्थित ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एग्जेक्यूटिव्स को इसके बाद हिरासत में ले लिया गया।

ED in Action: केंद्रीय एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो (Vivo) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी के चार एग्जेक्यूटिव्स को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक चीन का नागरिक है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है। ये गिरफ्तारियां ऐसे समय में हुई हैं जब दोनों देशों भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ रहा है। दोनों देशों के बीच सीमाई विवाद के साथ-साथ चीन के कारोबार और निवेश की बढ़ती स्क्रूटनी के चलते तनाव बढ़ रहा है। इस मामले में कंपनी और ED ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

किस मामले में हुई है गिरफ्तारी

वीवो के एग्जेक्यूटिव्स की गिरफ्तारी 2022 के एक मामले से जुड़ी है। पिछले साल 2022 में ED ने कंपनी के ऑफिसों पर छापा मारा था और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया था। हालांकि कंपनी ने इन सभी आरोपों से लगातार इनकार किया है। इसने पहले कहा था कि यह अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है और जरूरी जानकारियां मुहैया करा रही है। कंपनी ने कहा कि यह कानूनों का पूरी तरह से पालन कर रही थी।


इजराइल पर लग रहे रिहाइशी इलाकों में सफेद फॉस्फोरस बम का इस्तेमाल करने के आरोप

बुलाया था सवाल पूछने के लिए, फिर हुए गिरफ्तार

सूत्रों ने बताया कि वीवो के एग्जेक्यूटिव्स को ED के दिल्ली स्थित ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सूत्र ने कहा कि एग्जेक्यूटिव्स को इसके बाद हिरासत में ले लिया गया। पिछले साल 2022 में केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने कंपनी से जुड़े 119 बैंक खातों को ब्लॉक कर दिया था। हालांकि बाद में कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया था यानी ब्लॉक को हटा दिया।

चाइनीज प्रोपगंडा फैलाने में फंसी है कंपनी

पुलिस ने वीवो मोबाइल और इसकी सहयोगी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी पर एक न्यूज पोर्टल के पैसों को अवैध रूप से ट्रांसफर करने में मदद का आरोप लगाया है। यह आरोप चीन के प्रोपगंडा फैलाने के आरोपों की जांच में पुलिस ने लगाया है। इसका खुलाा 6 अक्टूबर को सार्वजनिक किए हुए डॉक्यूमेंट्स से लगा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।