ED in Action: केंद्रीय एजेंसी एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो (Vivo) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने चीन की दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी के चार एग्जेक्यूटिव्स को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक चीन का नागरिक है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी है। ये गिरफ्तारियां ऐसे समय में हुई हैं जब दोनों देशों भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ रहा है। दोनों देशों के बीच सीमाई विवाद के साथ-साथ चीन के कारोबार और निवेश की बढ़ती स्क्रूटनी के चलते तनाव बढ़ रहा है। इस मामले में कंपनी और ED ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
