ED की ₹1646 करोड़ की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी जब्ती, एक फ्रॉड इनवेस्टमेंट स्कीम में मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

मामला ‘बिटकनेक्ट लेंडिंग प्रोग्राम’ के माध्यम से निवेश के नाम पर सिक्योरिटीज की फ्रॉड और अनरजिस्टर्ड पेशकश और बिक्री से जुड़ा ​है। ED के अहमदाबाद ऑफिस ने शनिवार, 15 फरवरी के सर्च ऑपरेशन को पूरा करने के बाद 13.50 लाख रुपये का कैश, एक SUV और कई डिजिटल डिवाइसेज भी जब्त की हैं

अपडेटेड Feb 16, 2025 पर 11:40 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
PMLA के तहत दर्ज ED का यह मामला सूरत पुलिस क्राइम ब्रांच की FIR से शुरू हुआ है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक फ्रॉड इनवेस्टमेंट स्कीम में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत 1,646 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी जब्त की है। यह ED की ओर से अब तक की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी जब्ती है। फ्रॉड इनवेस्टमेंट स्कीम में सिक्योरिटीज में निवेश के नाम पर कई जमाकर्ताओं को धोखा दिया गया था। मामला ‘बिटकनेक्ट लेंडिंग प्रोग्राम’ के माध्यम से निवेश के नाम पर सिक्योरिटीज की फ्रॉड और अनरजिस्टर्ड पेशकश और बिक्री से जुड़ा ​है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ED के अहमदाबाद ऑफिस ने शनिवार, 15 फरवरी के सर्च ऑपरेशन को पूरा करने के बाद 13.50 लाख रुपये का कैश, एक SUV और कई डिजिटल डिवाइसेज भी जब्त की हैं।

प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज ED का यह मामला सूरत पुलिस क्राइम ब्रांच की FIR से शुरू हुआ है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि कथित धोखाधड़ी नवंबर, 2016 से जनवरी, 2018 (नोटबंदी के बाद) के बीच हुई थी।

ED ने कैसे कसा शिकंजा


ED ने अपने टेक सेवी एक्सपर्ट्स की एक टीम तैनात की, जिन्होंने कई क्रिप्टो वॉलेट्स में किए गए लेनदेन के जटिल जाल की जांच की, ताकि इन क्रिप्टो वॉलेट्स के ओरिजिन और कंट्रोलर्स का पता लगाया जा सके। पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि इसके बाद यह पाया गया कि कई लेनदेन डार्क वेब के माध्यम से किए गए थे, जिससे उन्हें ट्रेस नहीं किया जा सका। एजेंसी ने कई वेब वॉलेट्स पर नजर रखी और जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी हासिल की, ताकि उन वॉलेट्स और परिसरों पर नजर रखी जा सके, जहां इन क्रिप्टोकरेंसी वाली डिजिटल डिवाइसेज उपलब्ध थीं।

New Delhi Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद बदल गए नियम, सिर्फ इन लोगों को मिलेगी एंट्री

जब्त की गई क्रिप्टोकरेंसी विशेष क्रिप्टो वॉलेट में ट्रांसफर

रिपोर्ट के मुताबिक, 1,646 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी को जब्त करके ED के एक विशेष क्रिप्टो वॉलेट में ट्रांसफर कर दिया गया है। इससे यह मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े मामले की जांच में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती हो गई है और अभी भी जारी है। एजेंसी ने इस मामले में पहले भी 489 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। कहा जा रहा है कि विदेशी नागरिकों ने भी बिटकनेक्ट में निवेश किया है और मुख्य आरोपी अमेरिका में संघीय अधिकारियों की जांच के दायरे में है।

जांच से सामने आया कि BitConnect एक अनइनकॉरपोरेट ऑर्गेनाइजेशन थी। इसके फाउंडर ने प्रमोटर्स का एक वर्ल्डवाइड नेटवर्क खड़ा किया और उन्हें उनकी प्रमोशनल गतिविधियों के लिए कमीशन दिया। निवेशकों को कैश और बिटकॉइन के रूप में पैसा जमा करने के लिए प्रेरित करने के लिए बिटकनेक्ट ने अन्य बातों के अलावा यह दावा किया था कि वह एक ट्रेडिंग बॉट डिप्लॉय करेगी और यह निवेशकों के पैसों का इस्तेमाल करके प्रति माह 40 प्रतिशत तक का रिटर्न जनरेट करेगा। प्रमोटर्स ने बिटकनेक्ट वेबपोर्टल पर काल्पनिक रिटर्न पोस्ट किए, जो औसतन 1 प्रतिशत प्रतिदिन या सालाना लगभग 3,700 प्रतिशत थे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।