Get App

12वीं के बाद AI की करें पढ़ाई, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां दे रही हैं नौकरियां

AI Career After 12th: आज हर इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे इस फील्ड में करियर के बेहतरीन मौके मिल रहे हैं। बैंकिंग, हेल्थकेयर, IT, मीडिया जैसे सेक्टर्स में AI प्रोफेशनल्स की जरूरत बढ़ रही है। अगर आप उच्च वेतन और स्मार्ट वर्क चाहते हैं, तो AI बेहतरीन विकल्प है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 09, 2025 पर 4:29 PM
12वीं के बाद AI की करें पढ़ाई, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां दे रही हैं नौकरियां
AI Career After 12th: AI में करियर के बेहतरीन अवसर और हाई-सैलरी नौकरियां

आज की दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इर्द-गिर्द घूम रही है। हर सेक्टर में इसकी धाक बढ़ती जा रही है, जिससे नए करियर ऑप्शंस और शानदार अवसर पैदा हो रहे हैं। बैंकिंग, हेल्थकेयर, मीडिया, मार्केटिंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में AI प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। अगर आप 12वीं के बाद सिर्फ डॉक्टर या इंजीनियर बनने की पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर कुछ नया और इनोवेटिव करना चाहते हैं, तो AI और डेटा साइंस आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। ये फील्ड न केवल बेहतर वेतन और स्मार्ट वर्क के अवसर देती है।

आपको भविष्य की सबसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में महारत हासिल करने का मौका भी देती है। अगर आप अपने करियर को आने वाले दशकों की सबसे प्रभावशाली टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ना चाहते हैं, तो AI से बेहतरीन विकल्प कोई नहीं

AI का बढ़ता प्रभाव और करियर की संभावनाएं

AI एक्सपर्ट संतोष कुमार ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि आज कोई भी सेक्टर AI से अछूता नहीं है। पत्रकारिता, IT, डिजाइन, हेल्थकेयर, बैंकिंग जैसी हर इंडस्ट्री में AI की मांग तेजी से बढ़ रही है। अगर आपके पास AI टूल्स की अच्छी समझ है, तो आपको नौकरी में प्राथमिकता मिलेगी। कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स को अधिक पसंद करती हैं, जो स्मार्ट वर्क कर सकें और AI का अधिकतम लाभ उठा सकें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें