KVS Admission 2025: अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 7 मार्च 2025 से एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। केंद्रीय विद्यालय ने बालवाटिका 1, 2 और 3 के साथ कक्षा 1 में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
केवीएस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर एडमिशन शेड्यूल जारी कर दिया है। माता-पिता अपने बच्चे की एज और एलिजिबिलिटी के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभिभावक केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
कक्षा 1 और बालवाटिका में एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च 2025 (रात 10 बजे) है। पहली लिस्ट और वेटिंग लिस्ट 25 मार्च 2025 को आएगी, जबकि दूसरी लिस्ट 2 अप्रैल 2025 को जारी होगी। आरटीई अधिनियम 2009 के तहत 25% आरक्षित सीटों पर एडमिशन लेने वाले बच्चों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। ये बच्चे कक्षा 1 से 8 तक छूट और रियायतों का लाभ उठाते रहेंगे। ज्यादा जानकारी के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से फॉर्म भर सकते हैं।
स्टेप 1: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर KVS एडमिशन 2025 नोटिस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: नए पेज पर एक PDF खुलेगा, जहां बालवाटिका 1, 3 और कक्षा 1 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा।
स्टेप 4: दिए गए लिंक पर क्लिक करें, जिससे नया पेज खुलेगा।
स्टेप 5: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने 2025-26 सत्र के लिए एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बालवाटिका 1, 3 और कक्षा 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 7 मार्च से 21 मार्च 2025 तक चलेगा। कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की न्यूनतम उम्र 6 साल होनी चाहिए। सभी कक्षाओं की उम्र 31 मार्च 2025 के आधार पर तय किया जाएगा। बालवाटिका 1, 2 और 3 में एडमिशन के लिए उम्र क्रमशः 3-4 साल, 4-5 साल और 5-6 साल होनी चाहिए। सीटों का आरक्षण केवीएस के दिशानिर्देशों के अनुसार होगा।