BHEL Recruitment 2022: महारत्न कंपनी में इंजीनियर्स के लिए वैकेंसी, जानिए कैसे करें अप्लाई

BHEL Recruitment 2022: BHEL में इंजीनियर्स के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। इसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड Sep 15, 2022 पर 1:20 PM
ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रक्रिया 13 सितंबर से शुरू हो चुकी है।

BHEL Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इस समय आपके सामने सुनहरा मौका सामने आया है। भारत सरकार की महारत्न कंपनियों में एक भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Limited –BHEL) ने इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो अधिकारिक वेबसाइट careers.bhel.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया 13 सिंतबर 2022 से शुरू हो चुकी है। इसमें कुल 150 पद भरे जाएंगे।

ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2022 को शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

इन पदों पर निकली वैकेंसी


सिविल इंजीनियर- 40 पद

मैकेनिकल इंजीनियर- 30 पद

आईटी कंप्यूटर साइंस इंजीनियर – 20 पद

इलेक्ट्रिक इंजीनियर – 15 पद

केमिकल इंजीनियर – 10 पद

मेटलर्जी इंजीनियर – 5 पद

फाइनेंस – 20 पद

HR – 10 पद

IPPB Recruitment 2022: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में कई पदों पर वैकेंसी, 3 लाख तक होगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

लिखित परीक्षा

31 अक्टूबर, 1 नवंबर और 2 नवंबर को लिखित परीक्षा होगी। कैंडिडेट्स को समय पर एमडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में फुल टाइम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही एचआर, मैनेजमेंट, एमबीए की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।

जानिए कैसे करें अप्लाई

सबसे पहले BHEL की आधिकारिक वेबसाइट bhel.com पर विजिट करना होगा। इसके बाद रिक्रूमेंट टैब पर क्लिक करना है। फिर करेंट जॉब ओपनिंग पर क्लिक करना है। फिर Engineer / Executive Trainee – 2022 पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्टर करें और लॉग इन करें। फिर फॉर्म खुलेगा। मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और फीस जमा करें। फिर सब्मिट कर दें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।